विनायका अस्पताल जाकर जांच करेगी जांच टीम

रांची: इलाज में लापरवाही के चलते 15 वर्षीय मृत किशोर अली खान मामले में प्राथमिक जांच शुरू हो गई है. इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी के सामने उपचार से जुड़े डॉ शेरन अली पेश हुए. इस दौरान हॉस्पिटल मैनेजर के चैंबर में डॉक्टर से घटना के संबंध में सवाल-जवाब किये गये.

इस मौके पर बिंदुवार उनका पक्ष लिया गया. जांच दल के एक सदस्य एनेस्थेटिक डॉ नीरज कुमार के अनुपस्थित रहने के चलते संभवत सोमवार को टीम नामकुम स्थित विनायका अस्पताल जाकर मामले की पड़ताल करेगी.

वह एनेस्थेटिक डॉ रमण कुमार, अमेठिया नगर स्थित विनायका अस्पताल के सीएमओ डॉ चंदन कुमार, अस्पताल की ओर से मामला दर्ज कराने वाले स्टॉफ टुनटुन से पूछताछ कर सकती है. वहीं, मृत किशोर के परिजनों से जानकारी जुटाई जायेगी. जांच पूरी हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को सीलबंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट सौंपी जायेगी.

आपको बता दें कि इस मामले में कर्बला चौक निवासी बच्चे की मां रेहाना खातून, पति नौशाद ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नामकुम थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज करायी है. आर्थोपेडिक सर्जन डॉ एस अली ने आरोपों से इंकार किया है.

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...