जमीन कारोबारी पर गोलीबारी मामले मे एक और व्यक्ति की संग्लिप्ता सामने आयी

रांची: रांची के कांके ब्लॉक ऑफिस के पास जमीन कारोबारी अवधेश यादव को गोली मारकर घायल करने के मामले में एक और व्यक्ति की संग्लिप्ता की बात सामने आ रही है।

अवधेश की पत्नी प्रमिला देवी ने आशुतोष कुमार सिंह को भी अपने पति के ऊपर हुए हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में प्रमिला ने डीजीपी को लिखित शिकायत की है।

डीजीपी को दिए गए आवेदन में यह आरोप बताया गया है कि आशुतोष ने आरोपी चितरंजन के साथ उनके पति की मीटिंग फिक्स कराई थी। घटना के दिन, आशुतोष ने उनके पति को फोन किया और चितरंजन के साथ मीटिंग करने के लिए बुलाया था।

उस वक्त उनके पति अवधेश नाश्ता कर रहे थे और उन्होंने फोन कॉल को उन्हीं के पति को दिया। नाश्ता के दौरान, पति स्पीकर ऑन करके आशुतोष से बात कर रहे थे और उस वक्त वह उनके बगीचे में बैठी थी।

आशुतोष ने फोन पर उनके पति से कहा कि अरगोड़ा के पिपर टोली में चितरंजन तुम्हारा इंतजार कर रहा है, देर हो रही है, तुम जल्दी पहुंचो। यह सुनकर अवधेश ने आशुतोष से कहा कि वह पांच मिनट में घर से निकल रहा है। उसी के कहने पर, उनके पति घर से निकले और पांच सौ मीटर की दूरी पर उन्हें गोली मार दी गई।

प्रमिला देवी ने अस्पताल में उनके पति का लिया गए बयान की रिकॉर्डिंग की कॉपी की मांग की है। डीजीपी को दिए गए आवेदन में प्रमिला ने यह भी आग्रह किया है कि उनके पति की कॉल डिटेल्स निकाली जाएं, क्योंकि वह मानती हैं कि इस घटना में और भी लोगों की संग्लिप्ता सामने आ सकती है।

हालांकि पुलिस मुख्यालय में अवकाश होने की वजह से प्रमिला देवी की मुलाकात डीजीपी से नहीं हो पाई है, लेकिन प्रमिला देवी के आवेदन को पुलिस मुख्यालय में रिसीव कर लिया गया है।

 

 

Chaibasa Accident: चाईबासा में बस की चपेट में आने से साइकिल...

चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बस की टक्कर से 45 वर्षीय रसिका हेमरम की मौत हो गई। मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH-75 को...

Bokaro News: बोकारो में विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी...

 बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर और अनुपमा...

Ranchi Ravan Dahan: मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण का...

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर 70 फीट के रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाथ का दहन हुआ। राज्यपाल...