IPL 2024 DC vs MI: रोमांचक मैच में 10 रनों से जीता दिल्ली

IPL 2024 DC vs MI

IPL 2024 DC vs MI: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज आईपीएल में दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबला में दिल्ली ने मुंबई को 10 रनों से हरा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते ही दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 257 रन बनाये हैं और मुंबई को जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।

दिल्ली की ओर से ओपनर जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 27 गेंदों में 84 रन ठोक डाला। उन्होंने इस दौरान 11 चौके और छह छक्के जड़े। इसके अलावा अभिषेक पोरेल ने भी 27 गेंदों में 36 रन बनाये। वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने 29 रन, शाई होप ने 41 रनों का योगदान दिया।

वहीं मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाये। उन्होंने 32 गेंदों में चार चौके और चार छक्के जड़ते हुए 63 रन बनाये। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 26 रन, हार्दिक पांडिया ने 46 रन और टिम डेविड ने 37 रनों का योगदान दिया।

IPL 2024 DC vs MI

बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में अभी तक छह प्वाइंट्स के साथ मुंबई छठे स्थान पर है। इसने भी अभी तक आठ मैचे खेले हैं और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दिल्ली आठ प्वाइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। इस टीम ने अभी तक नौ मैच खेले हैं और पांच में हार का सामना करना पड़ा है।

Share with family and friends: