IPL-2024 : तेज शुरुआत के बाद धीमी पड़ी RCB, अंतत: जीते

बैंगलोर : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। साथ ही अब आईपीएल में बहुत जल्द ही उलटफेर देखने को मिलेगा। इस बार के आईपीएल में रनों के साथ छक्कों की बरसात हो रही है। कल यानी शनिवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजराट टाइटंस के बीच आईपीएल-17 सीजन का 52वां मैच खेला गया। कल के मैच में बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। कल टीम अपने घर में रोमांचक मैच जीती। तेज शुरुआत से लग रहा था कि बैंगलोर 150 के आसपास के रन 10 ओवर में ही पूरा कर लेगा। लेकिन टीम तेज शुरुआत के बाद बीच के ओवरों में बिल्कुल लड़खड़ाती दिखी। अंतत: चार मैच जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि गुजरात आठ अंक के साथ नौवें स्थान पर काबिज है।

GOAL Logo page 0001 4 22Scope News

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम 19 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। टीम को मीडिल ऑर्डर के बल्लेबाज और ऑलराउंडर शाहरुख खान (37 रन, 24 गेंद, पांच चौके, एक छक्के), डेविड मिलर (30 रन, 20 गेंद, तीन चौके, दो छक्के), राहुल तेवतिया (35 रन, 21 गेंद, पांच चौके, एक छक्के) और राशिद खान (18 रन, 14 गेंद, दो चौके, एक छक्के) ने पारी को संभालते हुए किसी तरह 19.3 ओवर में 147 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। बैंगलोर की तरफ से मोहम्मद सिराज (29/2), यश दयाल (21/2) और युवा गेंदबाज विजय कुमार वैश्य (23/2) ने विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। दोनों ओपनर विराट कोहली (42 रन, 27 गेंद, दो चौके, चार छक्के) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (64 रन, 23 गेंद, 10 चौके, तीन छक्के) ने 5.5 ओवर में 92 रन बना दिए। लेकिन बीच के ओवर में एक के बाद एक विकेट गिरने पर टीम लड़खड़ाती नजर आई। मैच बीच में रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (नाबाद 21 रन, 12 गेंद, तीन चौके) और स्वप्निल सिंह (नाबाद 15 रन, नौ गेंद, दो चौके, एक छक्का) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 13.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : टीमों को अपने ही घरों में हारने का सिलसिला जारी, जीत के साथ दूसरे स्थान पर KKR

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...