IPL-2024 : यश का ‘पंजा’, तीसरे स्थान पर पहुंचा LSG

लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 का आगाज हो चुका है। कल यानी रविवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अठल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल-17 सीजन का 21वां मैच खेला गया। कल के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। कप्तान केएल राहुल (33 रन, 31 गेंद, तीन चौके) और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरुआत की। लेकिन डिकॉक छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस (58 रन, 43 गेंद, चार चौके, दो छक्के), निकोलस पूरन (नाबाद 32 रन, 22 गेंद, तीन छक्के) और आयुष बडोनी (20 रन, 11 गेंद, तीन चौके) ने टीम को संभाला और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही। दोनों ओपनर साईं सुदर्शन (31 रन, 23 गेंद, चार चौके) और कप्तान शुभमन गिल (19 रन, 21 गेंद, दो चौके) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 54 रन बनाए। इसके बाद विजय शंकर (17 रन, 17 गेंद, एक छक्का), राहुल तेवतिया (30 रन, 25 गेंद, दो चौके, दौ छक्के) और दर्शन नालकंडे (12) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। इस तरह पूरी टीम 18.5 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही लखनऊ की टीम ने यह मैच 33 रन से जीतकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि गुजरात की टीम सातवें स्थान पर है। मैच के हीरो युवा मीडियम पेसर गेंदबाद यश ठाकुर (30/5) ने कमाल कर टीम कर पंचा लिया। साथ ही मैन ऑफ द मैच भी बने।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : किंग कोहली पर भारी पड़े बटलर, राजस्थान ने लगाया जीत का ‘चौका’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...