IPL 2025: 9 साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी, पंजाब को दी करारी मात

IPL 2025: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच अहम मुकाबला हुआ। इसमें आरसीबी ने पीबीकेएस को करारी मात देकर 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली।

IPL 2025: आरसीबी ने पीबीकेएस को दी करारी मात

इससे पहले आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जो सही साबित हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीबीकेएस की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और ऑलआउट हो गई। पीबीकेएस ने 14.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 101 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 102 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे आरसीबी ने दो विकेट खोकर 10 ओवर में ही पूरा कर लिया।

पीबीकेएस की ओर से कोई भी बल्लेबाज आज नहीं चल पाए। टीम के लिए सर्वाधिक 26 रन मार्कस स्टोइनिस ने ही बनाए। इसके अलावा अजमतुल्ला उमरजई और प्रभसिमरन सिंह ने 18-18 रनों का योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा भी नहीं छू पाए। वहीं आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट झटके।

IPL 2025: आरसीबी ने 10 ओवर में ही लक्ष्य किया हासिल

आरसीबी के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 10 ओवर में ही 106 रन बना कर मैच जीत लिया। आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट ने 27 गेंदों में नाबाद 56 रनों की पारी खेली। आरसीबी के मात्र दो विकेट गिरे। इसमें विराट कोहली ने 12 रन बनाकर आउट हुआ, जबकि मयंक अग्रवाल ने 19 रनों का योगदान देकर पवेलियन लौटा।

Ranchi University PG Admission 2025: 30 विभागों में सिर्फ 628 नामांकन,...

रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। 30 विभागों में 1462 आवेदन के मुकाबले सिर्फ 628 छात्रों ने...

World Snake Day 2026: झारखंड में सांपों की 27 प्रजातियां, बारिश...

विश्व सर्प दिवस पर जानिए झारखंड में पाई जाने वाली सांपों की प्रजातियां, कौन से सांप विषैले हैं, कौन से नहीं और सर्पदंश से...

Jharkhand Health Department: ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, 28...

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों में योगदान नहीं देने वाले सहायक प्राध्यापकों को अंतिम चेतावनी दी है। 28 जुलाई तक जॉइन नहीं करने...