IPL 2025: हार्दिक पांड्या पर लगा इतना लाख रुपये जुर्माना, जानिए क्यों लगा फाइन

IPL 2025: मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान और स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगा है। उन पर शनिवार को गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ हार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक पर मैच के दौरान धीमी ओवर को लेकर जुर्माना लगाया गया है। इस मैच में मुंबई को आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2025: हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना

मैच में जीटी ने कुल 196 रन बनाए और एमआई को जीत के लिए 197 लक्ष्य दिया था। हालांकि एमआई 36 रन से मैच हार गया और जीटी ने अपनी पहली जीत दर्ज की। आईपीएल ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान जारी कर हार्दिक पर लगाए गए जुर्माने के बारे में बताया।

IPL 2025: इसलिए लगा जुर्माना

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 9 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी। यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन है इसलिए पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को अब तक दोनों मैचों में हार

हार्दिक को आईपीएल 2025 के पहले मैच में खेलने पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन में धीमी ओवर गति के कारण भी उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था। मुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और उन्हें दो में से दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पहले उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और फिर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img