वृक्ष महोत्सव के मौके पर IPS वाइव्स एसोसिएशन ने लगाए पौधे

पटना : मातृ प्रकृति के प्रति सम्मान और हमारी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में भारतीय पुलिस सेवा वाइव्स एसोसिएशन (IPSWA) ने 20 सितंबर 2025 को बिहार होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर बिहटा में अध्यक्षा मधुरिमा राज और सचिव सुकृति मिश्रा के मार्गदर्शन में ‘वृक्ष महोत्सव 2025’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को सफल एवं अविस्मरणीय बनाने में कोषाध्यक्ष निवेदिता पोरीका के सराहनीय और निष्ठापूर्ण प्रयास रहे। बच्चों को भी इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें प्रेरित करना, शिक्षित करना और वनीकरण के लाभों के प्रति जागरूक करना था।

Goal 7 22Scope News

सजग पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति के प्रति आभार एवं स्थिरता की परंपरा को सुदृढ़ बनाएंगी – मधुरिमा राज

वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीके गुप्ता ने लगभग 50 मजबूत एवं कम देखभाल वाली प्रजातियों के पौधों का प्रायोजन कर और अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान कर इस कम लागत एवं अधिक प्रभावी ग्रीन इन्वेस्टमेंट पहल को प्रोत्साहन दिया। इस आयोजन में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें प्रमुख रूप से सुनीता सिंह, कुमकुम, कविता, पूनम ठाकुर, आशा गुप्ता, निधि दराद, श्वेता शर्मा आदि सम्मिलित थीं। कार्यक्रम के अंत में मधुरिमा राज (अध्यक्षा), भारतीय पुलिस सेवा वाइव्स एसोसिएशन ने पेड़ों की पोषक भूमिका पर बल दिया और कहा कि इस प्रकार की सजग पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति के प्रति आभार एवं स्थिरता की परंपरा को सुदृढ़ बनाएंगी।

IPS Wives Association 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सरकार के ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ से गूंज उठा बिहार, महिलाएं बोलीं- धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img