तिलौथू में लगा ISRO का स्पेस एग्जीबिशन

रोहतास : खबर रोहतास जिला से है जहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के वैज्ञानिकों के द्वारा तिलौथू में स्पेस एग्जीबिशन लगाया गया। इस दौरान प्रेसवार्ता किया गया। जिसमें वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष विज्ञान को ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के बीच लोकप्रिय बनाने पर बल दिया। इस दौरान इसरो के स्पेस एप्लीकेशन केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक परेश सर्वेश्य, दीपक सिंह और राहुल कुमार मौजूद रहे। इन लोगों ने अंतरिक्ष विज्ञान को सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों तक सुगम बनाने पर बल दिया। अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न सेटेलाइट के मॉडल को बच्चों के बीच प्रदर्शित भी किया गया।

साथ ही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलौथू के बच्चों को इसकी जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस स्पेस एग्जीबिशन का नाम विक्रम साराभाई स्पेस एग्जीबिशन है, जो बिहार जैसे राज्यों के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में रुचि पैदा करने के लिए प्रदर्शित की जा रही है। साथ ही वैज्ञानिकों का दल भी इस प्रदर्शन के दौरान उपस्थित रहते हैं। ताकि छात्र के जिज्ञासा को बताया जाए। उनके मस्तिष्क में अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उपज रहे प्रश्नों का उत्तर वैज्ञानिक तरीके से दिया जाए। बता दें कि अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को सुधरवर्ती क्षेत्र के बच्चे अपने बीच पाकर अच्छा महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : महापौर ने RCC नाला निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...