Jamtara: झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड हीरालाल मंडल ने श्रीरामपुर मतदाता बूथ पर जाकर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को देखा और बीएलओ को विशेष दिशा निर्देश दिया.
बाद में परिसदन सभागार में पत्रकारों के प्रश्नों के जबाब देते हुए बताया कि झारखंड में पंचायत चुनाव कब तक होता यह बताना मुश्किल है. लेकिन, संबंधित पदाधिकारियों के साथ मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2022 की समीक्षा की जा रही है. पदाधिकारियों को अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया गया है. खास कर जिन केन्द्रों पर मतदाताओं के बीच जेंडर रेशियो में गैप है, उसकी पहचान कर उसे दूर किया जाय. मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों पर कड़ी कार्रवाई की जाने की चेतावनी भी दी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को बीएलओ और सुपरवाइजरों को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.
रिपोर्टः निशिकान्त मिस्त्री


