पंचायत चुनाव की तिथि बताना मुश्किल-संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Jamtara:  झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड हीरालाल मंडल ने श्रीरामपुर मतदाता बूथ पर जाकर संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को देखा और बीएलओ को विशेष दिशा निर्देश दिया.

बाद में परिसदन सभागार में पत्रकारों के प्रश्नों के जबाब देते हुए बताया कि झारखंड में पंचायत चुनाव कब तक होता यह बताना मुश्किल है. लेकिन, संबंधित पदाधिकारियों के साथ मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2022 की समीक्षा की जा रही है. पदाधिकारियों को अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने का निर्देश दिया गया है. खास कर जिन केन्द्रों पर  मतदाताओं के बीच जेंडर रेशियो में गैप है, उसकी पहचान कर उसे दूर किया जाय. मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों पर कड़ी कार्रवाई की जाने की चेतावनी भी दी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को बीएलओ और सुपरवाइजरों को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.

रिपोर्टः निशिकान्त मिस्त्री

 

 

 

 

TB मुक्त भारत अभियान को लेकर DM व सिविल सर्जन ने...

आरा : टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छह जुलाई को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया और सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा आरबीएसके...

East Singhbhum Malaria News: क्या पूर्वी सिंहभूम में बढ़ रहा है...

East Singhbhum Malaria News: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक रणनीति तैयार की...

Jharkhand AI Policy 2026:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राष्ट्रीय मंच पर रखेंगे राज्य...

Jharkhand AI Policy 2026: दिल्ली में Digital Roadmap पेश करेंगे हेमंत सोरेन, Ranchi IT Park पर निवेशकों की नजरJharkhand AI Policy 2026 रांची: एआई,...