यह जेपीएससी का दायित्व है कि अभ्यर्थियों को संतुष्ट करे-सीपी सिंह

Ranchi- जेपीएससी अभ्यर्थियों और बीजेपी विधायकों पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने पर बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि अभ्यर्थियों के साथ न्याय की मांग करने पर प्राथमिकी दर्ज होने से डरने की बात नहीं है. यह सरकार पल-पल में प्राथमिकी दर्ज करवाने वाली सरकार है.

लेकिन असमाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जाता. प्राथमिकी सिर्फ अधिकार और न्याय की मांग करने वालो पर की जाती है. भाजपा प्राथमिकी दर्ज होने से नहीं डरती. प्राथमिकी संविधान के तहत ही किया जाता है और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में अपना पक्ष रखा जाता है.

यह सरकार का दायित्व है कि छात्र-छात्राओं को संतुष्ट करे. वैसे यह कोई नई बात नहीं है, जबसे जेपीएससी का गठन हुआ है तब से शिकायतें मिल रही है. मामला तो सर्वोच्च न्यायालय तक गया है.

जब भी कोई बहाली होती जेपीएससी पर उंगली उठती है. अब यह जेपीएससी का दायित्व है कि वह छात्रों को संतुष्ट करे. सिर्फ इंसाफ होना ही नहीं दिखना भी चाहिए. यह विश्वास जाना चाहिए कि जो कुछ भी हुआ है वह बिना किसी भय और पक्षपात के किया गया है.

रिपोर्ट-मदन

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...

Magadh Mine Raid: 5 हाइवा, ओवरलोड कोयला और फरार चालक… मगध...

Magadh Mine Raid: चतरा के मगध परियोजना में ओवरलोड कोयला लेकर संदिग्ध रूप से बाहर निकल रहे पांच हाइवा वाहनों को CISF ने पकड़...

Ranchi Crime: बरियातू में सुबह की सैर पर निकली महिला से...

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में सुबह सैर पर निकली महिला से बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर 2 लाख से अधिक की...