संतुलित Fertilizer उपयोग और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखना बेहद जरूरी : DM

Fertilizer

पश्चिम चंपारण: बेतिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर में 15 दिवसीय समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर अभिषेक प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर ने किसानों की आय में वृद्धि के लिए कई नवीन तकनीकों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है जिसमें मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक सिफारिशें, टिकाऊ कृषि प्रणाली, जैविक खेती, और फसल विविधीकरण आदि शामिल है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र के प्रयासों से क्षेत्रीय किसानों में पोषक तत्व प्रबंधन और जैविक संसाधनों के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

1 211 22Scope News

इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का दौरा किया और मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई, फसल कैफेटेरिया, कम लागत वाले शेड नेट संरचना और केंद्र द्वारा विकसित एकीकृत कृषि प्रणाली (आइएफएस) मॉडल का अवलोकन किया। मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की उन्नत तकनीकें न केवल स्थानीय किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगी। मशरूम उत्पादन के लिए गुणवत्तापूर्ण स्पॉन की उपलब्धता किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और इस दिशा में कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर का प्रयास सराहनीय है।

जिलाधिकारी ने फसल कैफेटेरिया में विभिन्न फसल किस्मों और उनके प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने फसल विविधता और उत्पादन के प्रदर्शन को किसानों के लिए ज्ञानवर्धक बताया। इसके साथ ही केंद्र द्वारा विकसित आईएफएस (इन्ट्रीगेटेड फार्मिंग सिस्टम) मॉडल का अवलोकन किया, जो एकीकृत कृषि पद्धति के अंतर्गत विभिन्न कृषि घटकों (फसल, पशुपालन, मछली पालन, बागवानी आदि) का उपयोग कर अधिकतम लाभ सुनिश्चित करता है।

जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों से संवाद किया और उन्हें संतुलित उर्वरक उपयोग और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इनपुट डीलरों द्वारा उर्वरकों की सिफारिश मृदा परीक्षण के आधार पर होनी चाहिए, ताकि खाद के संतुलित और सही उपयोग से कृषि उत्पादकता बढ़ सके। साथ ही उन्होंने किसानों को जैविक विधियों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया।

जिला कृषि पदाधिकारी ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा की समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (आइएनएम) एक अत्याधुनिक कृषि प्रणाली है, जो मृदा की उर्वरता और पौधों के संतुलित पोषण के सिद्धांत पर आधारित है। यह विधि रासायनिक उर्वरकों, जैविक उर्वरकों और हरी खाद का समन्वय कर कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के साथ-साथ मृदा की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाती है। उन्होंने आगे बताया की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियों को उर्वरकों के सही और संतुलित उपयोग के साथ मृदा परीक्षण आधारित सिफारिशों की जानकारी दी जयेगी

3 4 22Scope News

प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर के वैज्ञानिकों ने मृदा परीक्षण की प्रक्रिया, उर्वरक उपयोग के मापदंड, और फसल प्रबंधन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि कैसे जैव उर्वरक, ग्रीन मैन्योर और रासायनिक उर्वरकों का समन्वय मृदा की उर्वरकता को बनाए रखता है और पर्यावरण अनुकूल तरीके से कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही, सत्र में पोषक तत्वों के प्रभावी उपयोग और फसल उत्पादन में वृद्धि के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन में वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज डॉ आरपी सिंह ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए और ऐसे आयोजन के लिए सभी वैज्ञानिक कर्मचारी को धन्यवाद देकर किया। मंच का संचालन सौरभ दुबे ने किया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार राय, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ चेलपुरी रामुलु, डॉ हर्षा और अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   नगर परिषद Bagaha में नगर विक्रय समिति की बैठक आयोजित

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Fertilizer Fertilizer Fertilizer Fertilizer Fertilizer Fertilizer Fertilizer Fertilizer

Fertilizer

Saffrn

Trending News

विदेश यात्रा में नहीं पड़ेगी कैश की जरूरत! इन 9 देशों...

नई दिल्ली: भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। विदेश यात्रा करने...

PM Modi: NDA सरकार के 12 साल पूरे, प्रधानमंत्री मोदी ने...

PM Modi Speech: दिल्ली के भारत मंडपम में NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते...

Scientific Farming: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी आय, 75% तक Subsidy दे...

 राजगीर में खेती बचाओ अभियान की शुरुआत करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। सरकार 75% तक...

श्रावणी मेला 2026 Update: सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय होगा मेला...

 श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में पर्यटन सचिव ने सुल्तानगंज से दुम्मा तक शिवमय मेला पथ, नई टेंट सिटी और विशेष...

Jamshedpur News: मानगो फ्लाइओवर का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सतीश चंद्र...

Jamshedpur News: कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने शहर के बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img