पटना में हनी ज्वेलर्स के शोरूम में IT का छापा

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना में इनकम टैक्स  की टीम ने रेड की है। जेएस हनी ज्लेलर्स के शोरूम में छापेमारी चल रही है। पटना सहित बिहार के कई जिलों में छापेमारी चल रह है। जेएस हनी ज्लेलर्स का शोरूम दूसरे तल पर है। सुबह करीब आठ बजे आईटी की 10 टीमें मौके पर पहुंची।

जेएच हनी के ऑनर सुमित वर्मा ने बताया कि इनके दो और भाई है। ये दोनों भी ज्वेलरी के कारोबार से जुड़े है। एक शकुंतला ज्वलर्स जबकि दूसरे का गायत्री ज्वेल्स है। ये दोनों शॉप भी पटना के बाकरगंज में हैं। इन दोनों के ठिकानों पर भी आईटी की रेड चल रही है। आयकर के सूत्रों के मुताबिक, इन सभी भाइयों ने मिलकर सौ करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी की है। जानकारी यह भी मिल रही है कि सुमित वर्मा बिहार के एक पूर्व आईपीएस अधिकारी का बेहद करीबी है। उसके करोड़ों की काली कमाई को इसने अपने कारोबार में इस्तेमाल कर उन्हें मुनाफा पहुंचाया है। छापेमारी लंबी चलने की बात कही जा रही है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...