पटना PFI टेरर मॉड्यूल मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, दरभंगा सहित कई जिलों में छापा

पटना : PFI टेरर मॉड्यूल मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है.

एनआईए की टीमें गुरुवार सुबह बिहार के दरभंगा (Darbhanga) सहित कई जिलों में छापेमारी की है.

बताया जाता है कि तीन संदिग्ध आतंकियों के घर पर छापा पड़ा है.

जिसमें लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में नूरुद्दीन जंगी और सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में

मो. मुस्तकिन और मो. सनाउल्लाह के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है.

बता दें कि नूरुद्दीन जंगी को पहले ही लखनऊ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

अलग-अलग जगहों पर दबिश

एनआईए ने मोतिहारी, दरभंगा, किशनगंज, नालंदा और

पटना जिले में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी. इस दौरान फुलवारीशरीफ में आतंकी कैंप के आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई. एनआईए ने आरोपियों के परिजन, रिश्तेदारों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली. अभी तक छापेमारी में किसी भी गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई है.

nia 22Scope News

पीएफआई के राज्य सचिव रेयाज मॉरूफ के घर पर रेड

पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में गुरुवार सुबह एनआईए की टीम भारी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ पहुंची. यहां रेयाज मॉरूफ के कुंअवा वार्ड 13 स्थित घर पर छापेमारी की. रेयाज पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का राज्य सचिव है. दरभंगा के उर्दू बाजार स्थित पीएफआई वकील नूरुद्दीन जंगी के घर पर एनआईए ने छापा मारा है. साथ ही मोहम्मद मुस्तकीम और सनाउल्लाह के घर पर भी एनआईए की टीम ने दबिश दी है.

nia12 22Scope News

पटना में पीएफआई के सदस्य अतहर के घर पर छापा

पटना में भी पीएफआई के सदस्य अतहर के घर पर एनआईए की टीम ने छापा मारा है. अतहर अभी जेल में बंद है. एनआईए की टीम ने उसके घर की तलाशी ली. इसके अलावा नालंदा, अररिया, किशनगंज समेत अन्य जिलों में भी एनआईए ने पीएफआई सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की. नालंदा में मोहम्मद असगर अली के घर तलाशी ली गई. छापेमारी की कार्रवाई सुबह 6 बजे के बाद ही शुरू हो गई. सभी जिलों में एनआईए की अलग-अलग टीमें दल-बदल के साथ पहुंची. स्थानीय पुलिसकर्मियों भी एनआईए के साथ हैं.

पीएफआई से जुड़े कई लोगों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार

बता दें कि पिछले दिनों पटना के फुलवारीशरीफ में पीएफआई के दफ्तर में आतंकी ट्रेनिंग कैंप का भंडाफोड़ हुआ था. हाल ही में इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई. इस मामले में पटना पुलिस ने पीएफआई से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, अन्य कई नामजद आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पीएफआई के दफ्तर में लोगों को देश विरोधी गतिविधियों और हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. पटना में पीएम नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान बड़े बवाल की भी साजिश रची गई थी.

रिपोर्ट: शक्ति

पटना PFI टेरर मॉड्यूल मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...