Advertisment

जैक रिजल्ट : कहीं खुशी कहीं गम

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से रिजल्ट घोषित करने के बाद छात्र-छात्राओं में कहीं खुशी तो कहीं गम दिखा। शनिवार को जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच कोरोना महामारी के दौर में रिजल्ट खराब होने से नाराजगी दिखी, वहीं कॉलेज परिसर में छात्र- छात्राओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए, जिन्हें अखिल झारखंड छात्र मोर्चा का भी समर्थन मिला।

इस संबंध में जानकारी देते हुए छात्र शिवम कुमार केसरी और छात्रा लक्ष्मी मोदक ने बताया कि पढ़ाई करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को फेल कर दिया गया। प्रबंधन ने छात्रों से कहा कि रिजल्ट जैक बोर्ड का मामला है हमलोग कुछ नहीं कर सकते। वहीं कोऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक राजीव दुबे ने बताया कि पूरी गड़बड़ी जैक बोर्ड की है। जैक बोर्ड को सुर्खियां बटोरनी थी, जिस कारण हड़बड़ी में रिजल्ट निकाला गया।

उन्होंने बताया प्रैक्टिकल में किसी को 30 नंबर तो किसी को 28 नंबर मिला है। थ्योरी का जब एग्जाम ही नहीं हुआ तो किस आधार पर 12 तो किसी को 13 नंबर दिया गया है।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...