7 जुलाई को पटना में ISCON Temple के द्वारा निकाली जाएगी जगन्नाथ रथ यात्रा

पटना: देश भर में विभिन्न जगहों पर भगवान जगन्नाथ यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में पटना में स्थित इस्कॉन मंदिर में भी जगन्नाथ रथयात्रा आयोजित की जाएगी। मामले को लेकर इस्कॉन मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कृपा दास ने बताया कि इस वर्ष इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में जगन्नाथ रथयात्रा 07 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पिछले वर्ष के सफल आयोजन से इस महोत्सव ने लोकप्रियता हासिल की है और लोग राज्य के दूसरे भागों से भी रथयात्रा में शामिल होने पटना पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के लिए रथ को विशेष तरीके से सजाया जा रहा है। रथ की फूलों से सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। रथयात्रा के मार्गों में विभिन्न जगहों पर पुष्पवर्षा की जाएगी और भगवान् जगन्नाथ की आरती भी की जाएगी।इसके साथ रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी भी रथयात्रा के मार्गों में की जा रही है। इस दौरान प्रसाद वितरण के लिए भारी मात्रा में प्रसाद निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- शराब तस्करों ने Seemanchal Express पर की पत्थरबाजी, यात्री और कर्मी से छीने पैसे भी

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

ISCON Temple ISCON Temple

ISCON Temple

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...