Banna Gupta breaking: Responding to the allegations of misappropriation of crores from Minister Koshang
Ranchi- Banna Gupta breaking: निर्दलीय विधायक सरयू राय के द्वारा मंत्री कोषांग से करोड़ों की हेराफेरी करने के आरोपों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरयू राय के सभी आरोपों को निराधार बतलाया है.
बन्ना गुप्ता ने कहा है कि सरयू राय को व्यय और व्यय का आकलन करने में अन्तर स्पष्ट होना चाहिए.
जिस 60 लोगों को करोड़ों की राशि भुगतान करने की मांग की जा रही है,.
उसकी सच्चाई यह है कि मंत्री कोषांग में कार्यरत 60 कर्मियों के लिए 16 लाख 59 हजार रुपये का आकलन तैयार कर भेजा गया था.
लेकिन अब तक उक्त राशि आयी ही नहीं. जब पैसा आया ही नहीं तब उसका भुगतान कैसे हुआ .
सरयू राय को यह जवाब देना चाहिए कि
वह पैसा किस खाते से किस बैंक में आया और किन कर्मियों को उसका भुगतान किया गया.
गोपीचंद और करमचंद की तरह काम कर सकते हैं सरयू राय
सरयू राय पर तंज कसके हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि यदि कोई जासूसी संस्थान चलाते तो अच्छा रहता.
वह तो गोपीचंद और करमचंद को भी पीछे छोड़ देते. लेकिन वह तो सिर्फ आरोप लगा रहे हैं.
उनकी हालत तो ऐसी है कि कड़वा कड़वा थू-थू और मीठा-मीठा गप-गप जैसी है.
उन्हे तो बतलाना चाहिए कि वह जिस मानगो में पुल निर्माण का विरोध क्यों कर रहें.
यह क्यों कह रहे हैं कि मानगों में तीसरे पुल का निर्माण पैसे का दुरुपयोग है.
सरयू राय पर किया आरोपों की बौछार
उन्हे यह भी बतलाना चाहिए कि जिस टाटा का पानी वह लेकर बार बार जांच की मांग करते रहते हैं, वह पानी कहां पड़ा है.
उन्हे अपने उपर खाद्य़ मंत्री रहते लगे आरोपों पर भी सफाई देनी चाहिए.
लेकिन सरयू राय तो सिर्फ आरोप लगाने में मजा आता है. जिस गबन की बात की जा रही है, उस 103 करोड़ में से मेरे कोषांग का मात्र 14 लाख 59 हजार ही है.
निंदक नियरे राखिए, आंगन कुटी छवाय
बन्ना गुप्ता ने “निंदक नियरे राखिए, आंगन कुटी छवाय, बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय” को उद्धृत करते हुए कहा कि हमें अच्छा लगता है कि हमारे पास उनके जैसा कोई अनुभवी व्यक्ति है.
उनसे हमें अपने काम-काज में सुधार करने में मदद मिलेगी.
Highlights


