RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नहीं पहुंचे जगदानंद

पटना: राजद की कार्यकारिणी की बैठक राजधानी पटना के एक निजी होटल में शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता राजद सुप्रीमो लालू यादव कर रहे हैं। बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती समेत करीब सभी नेता पहुंचे हैं। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह नहीं पहुंचे हैं।

1 286 22Scope News

बताया जा रहा है कि कार्यकारिणी की बैठक में कई बड़े मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पूर्व कयास लगाया जा रहा था कि जगदानंद सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजनीति से सन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं लेकिन वे बैठक में नहीं पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी की बैठक में राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा की जा सकती है। हालांकि इस मामले में अब तक राजद के नेता बोलने से परहेज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, तेजस्वी ने किया स्वागत

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

RJD RJD RJD

RJD

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...