लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल

बेटी रोहिणी आचार्य और लालू यादव को आईसीयू में किया गया शिफ्ट

पटना : लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है. इसके बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया. लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट किया है.

lalu yadav1 22Scope News

इसकी जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लालू यादव की एक वीडियो जारी कर जानकारी दी. तेजस्वी ने लिखा कि पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है. इसके बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया. डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दोनों स्वस्थ हैं. आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद.

lalu yadav12 22Scope News

रोहिणी का हुआ सफल ऑपरेशन

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का ऑपरेशन से पहले परिवार के कई सदस्य सिंगापुर में मौजूद हैं. किडनी डोनेट करने और अस्पताल में भर्ती होने से पहले तक खुद रोहिणी आचार्य पल पल की जानकारी दे रही थीं. अब अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी बहन और सांसद डॉक्टर मीसा भारती ने ट्वीट कर फोटो शेयर की है. बताया है कि रोहिणी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है.

rohini 2 22Scope News

मीसा भारती ने ट्वीट कर दी जानकारी

मीसा भारती ने ट्वीट कर लिखा- ‘छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है. वह पूरी तरह से स्वस्थ है. अभी आईसीयू में हैं.’ वहीं मीसा भारती ने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ भी एक पोस्ट में तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो के कैप्शन में मीसा भारती ने लिखा- ‘आप सब की शुभकामनाओं के लिए कोटि कोटि आभार!’

सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ लालू का किडनी ट्रांसप्लांट

लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में हुआ. इससे पहले लालू की बेटी रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया. सोमवार को ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘रेडी टू रॉक एंड रोल, विश मी अ गुड लक.’ रोहिणी के इस हौसले को देखकर ट्विटर पर लोग जमकर शुभकामना देने लगे.

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट: कई शुभचिंतक पहुंचे सिंगापुर

इधर, लालू प्रसाद यादव के ऑपरेशन से पहले कई शुभचिंतक सिंगापुर पहुंचे हैं. इसके अलावा परिवार के सदस्यों में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री और उनके बेटे तेजस्वी यादव, बेटी सांसद डॉ. मीसा भारती भी पहुंचीं हैं. इसके अलावा पूर्व विधायक भोला यादव भी सिंगापुर पहुंचे हैं.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...