जगदानंद ने कहा- जनता को तेजस्वी पर पूरा भरोसा, सत्यमेव जयते

पटना : राष्टीय जनता दल (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज पार्टी कार्यालय में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा निकाल रहे हैं। 20-29 फरवरी तक यह यात्रा चलेगी। ग्रामीण इलाकों में जाएंगे। जगदानंद ने कहा कि जनता का विश्वास तेजस्वी पर कितना भरोसा है 2020 के चुनाव में पता चल चुका है। सीएम नीतीश कुमार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी भी थे। चुनाव में तेजस्वी यादव अकेले थे। तेजस्वी को हवा में उड़ाने चले थे वो खुद हवा में उड़ गए।

जगदानंद सिंह ने आगे कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा और खेतों को पानी मिले इन मुद्दों पर चर्चा हुई। 2020 में चुनाव तेजस्वी जीते थे लेकिन उन्हें हराया गया। बाद में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शरण में नीतीश कुमार आ गए। लालू यादव ने राजनीति को कभी पेशा नहीं बनाया। लालू प्रसाद ने उदारता दिखाई। नीतीश कुमार पिता बनकर आए। लेकिन बेटे के साथ दुर्व्यव्हार किया। नीतीश की यही फितरत है। जनता ने जो विश्वास प्रकट किया था वो विश्वास बना रहे। तेजस्वी सत्ता के लालची नहीं हैं लेकिन मन में है की सत्ता रही तो कर्पूरी ठाकुर और राममनोहर लोहिया के विचारों को जमीन पर लागू करेंगें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव नई पीढ़ी के देश के नेता बन गए। तेजस्वी तिक्रम के नेता नहीं बने। विश्वास के नेता बन गए। सत्य मेव जयते। नीतीश कुमार ने घटिया आरोप लगाया है। देश भर में जांच और जेल विपक्ष का शोभा बन गया है। ये जल्लाद हैं। देश का कौन नेता है जो जेल नहीं गया। हो सकता है जांच में कुछ मिल जाए। जिस प्रदेश में जो मजबूत है, वहीं ड्राइविंग सीट पर बैठेगा। तेजस्वी ने राहुल गांधी का ड्राइवर बनकर इसका उदाहरण दिया।

नीतीश कुमार के लिए राजद का दरवाजा खुलने पर जागदानंद सिंह ने कहा कि हमारा दरवाजा बंद नहीं होता। नीतीश 2015 चुनाव में खत्म होने जा रहे थे। राज्यसभा में उनके उम्मीदवार हार रहे थे। जदयू के विधायक टूटकर बीजेपी में जाने वाले थे। लेकिन लालू प्रसाद ने हमेशा समाजवादियों को बचाने की कोशिश की है। जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार वापस आएंगे तो ठीक है लेकिन अब उस कुर्सी पर वापसी संभव नहीं है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...

Nepal Landslide Flood Alert: नेपाल में भूस्खलन से फ्लैश फ्लड, वाल्मीकिनगर...

Nepal Landslide Flood Alert, पटना: नेपाल के गोरखा जिले के चुमनुब्री क्षेत्र में रविवार सुबह भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडक नदी का प्रवाह बाधित...

Ranchi Airport International Flights: दिल्ली-कोलकाता जाने की जरूरत होगी कम? रांची...

Ranchi Airport International Flights: झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ी है। राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों...