अमेरिकी राष्ट्रपति से जुबानी जंग के बाद खाली हाथ लौटे जेलेंस्की

डिजिटल डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति से जुबानी जंग के बाद खाली हाथ लौटे जेलेंस्की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बीते शुक्रवार को वार्ता के दौरान हुई जुबानी जंग, तीखी नोकझोंक और बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की खाली हाथ स्वदेश लौट गए।

बीते शुक्रवार को वाशिंगटन के ओवल ऑफिस में दुनिया ने कुछ ऐसा देखा, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। बीते शुक्रवार को रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते के लेकर हो रही बातचीत अचानक जुबानी जंग में तब्दील हो गई।

ट्रंप और जेलेंस्की एक-दूसरे से बहस करते और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से चले जाने और समझौते को तैयार होने के बाद ही वार्ता के लिए आने को कह दिया।

जेलेंस्की ने ट्रंप ने नहीं मांगी माफी…

इस बीच जेलेंस्की ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है। इस पूरे वाकये की वजह से यूक्रेन और अमेरिका के बीच होने वाला खनिज समझौता नहीं हो सका और यूक्रेन को अमेरिका से खाली हाथ लौटना पड़ा।

यूक्रेन-अमेरिका वार्ता के विफल होन के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज को एक विशेष साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने विवाद के लिए माफी नहीं मांगी, लेकिन उन्होंने इस प्रकरण को दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं माना। हालांकि, टीवी कार्यक्रम के अंत में जेलेंस्की ने माफी मांगी, लेकिन ट्रंप के मामले में उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

हालांकि, ‘एक्स’ पर उन्होंने ट्रंप को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा, ‘यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता है।’

जेलेंस्की ने कहा कि- ‘…अगर अमेरिका अपने हाथ खींच ले तो रूस से यूक्रेन की रक्षा करना हमारे लिए मुश्किल होगा। दुख इस बात का है कि इस पूरे वाकये को टेलीविजन पर दिखाया गया।

…कृपया इसे ठीक करें। हमें सब कुछ ठीक करना होगा। मैं विनम्र होना चाहता हूं।  मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं।

…मैं अमेरिकी लोगों का सम्मान करता हूं। मुझे यकीन नहीं है कि हमने कुछ बुरा किया है।’

अमेरिकी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों के बीच बहस की फोटो
अमेरिकी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों के बीच बहस की फोटो

वार्ता के दौरान आखिरी 9-10 मिनटों में जमकर हुई नोंकझोंक

दरअसल, बीते शुक्रवार को ओवल ऑफिस में एक बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर बरस पड़े। उन्होंने लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए जेलेंस्की को फटकार लगाई।
ट्रंप ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति की कार्रवाई तीसरा विश्व युद्ध भड़का सकती है। इसके बाद जेलेंस्की ने अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना अचानक व्हाइट हाउस छोड़ दिया। ट्रंप ने इस समझौते की मांग की थी और कहा था कि यह यूक्रेन को भविष्य के समर्थन के लिए एक शर्त है।
ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच लगभग 45 मिनट बातचीत हुई, जिसमें अंतिम 10 मिनट तीनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। जेलेंस्की ने अपना पक्ष रखते हुए कूटनीति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर संदेह व्यक्त किया। इसके लिए मॉस्को की ओर से तोड़ी गई प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया।
बताया गया कि ट्रंप, जेलेंस्की और प्रतिनिधिमंडल को दोपहर का भोजना करना था। इसकी व्यवस्था कैबिनेट कक्ष के बाहर की गई थी, लेकिन बाद में वहां सलाद की प्लेट और अन्य चीजों को कर्मचारी पैक करते दिखाई दिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति के बहस का दृश्य
अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति के बहस का दृश्य

बहस के दौरान ऐसा रहा ट्रंप-जेलेंस्की के बीच का संवाद का क्रम…

दोनों पक्षों में तनातनी की की शुरुआत वेंस की ओर से जेलेंस्की से यह कहे जाने के साथ हुई कि मुझे लगता है कि आपका ओवल ऑफिस में आकर अमेरिकी मीडिया के सामने इस मामले पर मुकदमा करने की कोशिश करना अपमानजनक है। राष्ट्रपति जी पूरे सम्मान के साथ मैं यह बात कर रहा हूं।
जेलेंस्की ने आपत्ति जताने की कोशिश की, जिस पर ट्रंप ने तेज आवाज में कहा, ‘आप लाखों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।’ ट्रंप ने कहा, ‘आप तीसरे विश्वयुद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है।’
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को सैन्य सहायता देना जारी रखेगा, लेकिन बहुत ज्यादा सहायता नहीं मिलेगी। ट्रंप ने कहा, ‘हम बहुत ज्यादा हथियार भेजने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। हम युद्ध समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि हम दूसरे काम कर सकें।’
उन्होंने कहा कि जेलेंस्की रियायतें मांगने की स्थिति में नहीं हैं। ट्रंप ने जेलेंस्की की ओर उंगली उठाते हुए कहा, ‘आप अच्छी स्थिति में नहीं हैं…।’
जेलेंस्की पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा, ‘इस तरह से काम करना बहुत मुश्किल काम होगा।’ वेंस ने जेलेंस्की को बीच में टोकते हुए कहा, ‘बस शुक्रिया कहिए।’
डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेलेंस्की
डोनाल्ड ट्रंप के साथ जेलेंस्की
इस बीच ट्रंप ने कहा कि जो ड्रामा जारी है उससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अमेरिकी लोगों के लिए यह देखना अच्छा है कि क्या हो रहा है।’ ट्रंप ने कहा, ‘आप जरा भी आभारी नहीं दिख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह टेलीवीजन के लिए बढ़िया शो होने वाला है। यह बहस तब हुई जब ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सुरक्षा की गारंटी मांगी। ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल संघर्ष विराम की इच्छा जताते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को चेतावनी दी कि वह या तो शांति स्थापित करें, अन्यथा अमेरिकी समर्थन खोने के लिए तैयार रहें।
ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान हुई तीखी बहस के कुछ घंटों बाद कहा, ‘वह व्यक्ति शांति नहीं चाहता।’ उन्होंने कहा, ‘मैं तुरंत संघर्ष विराम चाहता हूं।’
ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति समझौते के लिए तैयार प्रतीत होते हैं। दूसरी ओर जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रशासन से पुतिन के इरादों के प्रति अधिक सावधान रहने का आग्रह किया।
Saffrn

Trending News

Railway Chaos: सिपाही भर्ती परीक्षा में उमड़ी भीड़ से रांची स्टेशन...

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ी। स्पेशल ट्रेन न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का...

Heat Alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम खत्म होते ही बढ़ी...

 बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के खत्म होते ही झारखंड में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रांची समेत कई जिलों में तापमान तेजी...

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img