जयराम ने कहा- हम जाति के आधार पर आरक्षण देने के पक्षधर नहीं

पटना : एआईसीसी के महासचिव सह राज्यसभा सांसद जयराम रमेश आज पटना पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। जयराम रमेश के साथ प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। जयराम रमेश ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुस्लिम समाज को आरक्षण देने की बात कही थी। जयराम रमेश ने कहा हम जाति के आधार पर आरक्षण देने के पक्षधर नहीं है। संविधान में जो नियम बना हुआ है उसके अनुसार ही आरक्षण देना सही है।

GOAL Logo page 0001 17 22Scope News

जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी ने धर्म के नाम पर नागरिकता दे रही है जो कि संविधान के खिलाफ है। आरक्षण सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन होने पर ही दिया जा सकता है। लालू यादव के आरक्षण धर्म के आधार पर देने के बयान से कांग्रेस ने अपने आप को अलग किया। बीजेपी लोगों की विषय से जुड़े हुए बात नहीं करती है पाकिस्तान को लेकर बात करना मुद्दे से भटकने वाली बात है। लोकसभा चुनाव के 369 सीटों पर चुनाव हो चुका है।

जयराम ने कहा कि शुरुआती दौर में ही साफ हो चुका था कि दक्षिण भारत में बीजेपी साफ और उत्तर भारत में हाफ हो चुकी है। चार जून को नतीजे हमारे पक्ष में आएगा। हमारे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। बीजेपी की कोई लहर नहीं है, युवाओं में नाराजगी है, मजदूरों के निशाने पर पीएम नरेंद्र मोदी हैं। पीएम मोदी जिस तरह मंदिर-मस्जिद और हिंदू- मुस्लिम की बात कर रहे हैं। वो बता रहा है कि वो ध्रुवीकरण में लगे हैं और सांप्रदायिक रंग देने में लगे हैं। 400 पार का नारा गायब है। पीएम मोदी को अंदाजा लग चुका है की जमीनी स्तर पर कांग्रेस जीत रही है। हमारे वादे जनता को पसंद आ रहे हैं और उन्हें भरोसा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वो 400 पार का नारा दे रहे हैं और हम न्यूनतम मजदूरी दर 400 करने जा रहे हैं। हमारी गारंटी एक व्यक्ति की नहीं पार्टी की गारंटी है। तेलंगाना और कर्नाटक में किया वादा हमने पूरा किया है। मोदी से सवाल है, 400 पार का असल मकसद क्या है। 400 पार का लक्ष्य संघ का पुराना लक्ष्य है। इनका लक्ष्य मनुवादी संविधान लाने का है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुराना लेख बताता है कि वो किस तरह आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। ये संविधान को बदलना चाहते हैं। पीएम मोदी ने अबतक जाती जनगणना पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। पीएम स्पष्ट करें कि वे जाती जनगणना के पक्ष में हैं या विपक्ष में हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 50 फीसदी आरक्षण की सीमा तय की थी। पीएम मोदी ये बताएं कि क्या वे इसे 50 फीसदी से आगे ले जाएंगे। कांग्रेस ने कहा है की हम 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को बढ़ाएंगे। क्या प्रधानमंत्री इसे बढ़ाएंगे। मोदी सरकार ने पूंजीपतियों का बड़ा कर्ज माफ किया लेकिन किसानों का नहीं हुआ। किसानों के कर्ज माफी पर पीएम मोदी अपनी बात रहें। एमएसपी पर पीएम मोदी नहीं बोलते। मुसलमानों को पूरा आरक्षण दिए जाने वाले बयान से कांग्रेस ने किया किनारा। जयराम रमेश बोले कांग्रेस धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करता, संविधान इसकी इजाजत नहीं देता। मुस्लिम की कुछ जातियां आरक्षण के दायरे में आती हैं, कर्नाटक में हमने दिया है। लेकिन धार्मिक आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है।

यह भी पढ़े : पटना सिटी पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, खुशहाली के लिए मजार पर जाकर मांगी दुआएं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JEE Main 2027: पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू, 500 रुपये...

 JEE Main 2027 के पहले सत्र के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 22 नवंबर तक फॉर्म भरें। लेट फीस 500 रुपये के साथ...

Jharkhand Weather Alert: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 60...

 झारखंड में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने का अलर्ट जारी।...

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...