जल यात्रा श्रद्धालुओं पर होगी हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश

रेवती रमण

मेदिनीनगर: परशुराम सेना युवा वाहिनी के तत्वधान में स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी परिसर में 21 नवंबर से आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में वृंदावन के कथाकार देवकीनंदन ठाकुर शामिल होंगे। स्थानीय गिरवर स्कूल स्थित कोयल नदी के तट पर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का पूजन सह कलश जलभरन देवकीनंदन ठाकुर कराएंगे।

साथ ही भारत के पवित्र सप्त नदियों के जल को कलश में भरवाएंगे। उक्त जानकारी वृंदावन से पधारे देवकीनंदन ठाकुर के व्यवस्थापक सह सलाहकार विष्णु शर्मा ने कही। वे मंगलवार को यज्ञ व कथा पंडाल सहित अन्य पंडालों का निरीक्षण करने मेदिनीनगर स्थित हाउसिंग कॉलोनी यज्ञ स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने मुख्य कथा पंडाल व अन्य पंडालों के निर्माण से संबंधित दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि आज से मुख्य कथा पंडाल का काम शुरू हो जाएगा। जबकि अन्य पंडालों का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यज्ञ मंडप का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। विष्णु शर्मा ने बताया कि कथाकार देवकीनंदन ठाकुर हेलीकॉप्टर से पूर्वाह्न 10 बजे कोयल नदी स्थित शिवाजी मैदान में उतरेंगे। श्रद्धालुओं को कलश में जल भरवाने के बाद महाराज जी जल यात्रा के आगे-आगे अश्वमेध रथ पर सवार होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेंगे।

हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। यज्ञ को पूरी तरह भक्तिमय के साथ भव्यता प्रदान किया जाएगा। इसके पूर्व संध्या आरती सह भक्ति गीत कार्यक्रम में यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक गुरु पांडेय ने विष्णु शर्मा जी को राधा नाम का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

महायज्ञ समिति के प्रवक्ता आशुतोष पाण्डेय लक्की ने ओ पालनहारे निर्गुण और न्यारे तुम्हरे बिन हमरा कौनो नाहीं । भक्ति गीत प्रस्तुत किया तो तालिया से उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।

इधर परशुराम सेवा युवा वाहिनी के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि शोभा यात्रा में महिलाओं का नेतृत्व महिला विंग की प्रभारी मीना गुप्ता, श्वेता तिवारी, रानी शर्मा, अंजू सांगा व पुरुष विंग का नेतृत्व यज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक गुरु पांडेय, संरक्षक कृष्णकांत चौबे, मनु प्रसाद तिवारी, प्रवीण सिंह, बलराम पाण्डेय, नवीन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, महासचिव शैलेश दुबे, कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, आशुतोष पांडेय लक्की आदि करेंगे। जबकि शैलेश तिवारी, अनिल दुबे, चंदन तिवारी, बृजेश शुक्ला, संजय मिश्रा, आशीष भारद्वाज, संजय पांडेय, विकास दुबे, चंदन तिवारी , आरके चंदन, विक्रांत, दिलीप, बिट्टू, मुन्ना, ज्ञानेश तिवारी, विशाल पांडेय, गोलू, सतीश पांडेय, लल्लू पांडेय, सुनील पांडेय, सतीश पांडेय, गोरख पाठक, सुधांशु पाण्डेय, वीरमणि तिवारी व राजीव रंजन पांडेय आदि श्रद्धालुओं को यज्ञ स्थल पर सही तरीके से लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मीडिया से संबंधित सभी प्रकार का कार्य अवधेश शुक्ला के जिम्मे है।

Saffrn

Trending News

Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को...

Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा...

ज़ुबीन दा असम की साँसों में हैं ,100 दिन के अंदर...

Assam:आज गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, राजीव भवन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए राइजोर इस्तेहार...

अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...

Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img