जमशेदपुर: कांग्रेस नेताओं ने बालासोर रेल दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- काफी पीड़ादायक घटना

जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बालासोर रेल दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही घटना में घायल हुए लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई. इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और तमाम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे. सभी ने शोक व्यक्त करते हुए मौन धारण किया.

इसे भी पढ़ेंः सरयू ने बन्ना गुप्ता पर लगाया 150 करोड़ के घोटाले का आरोप

BANNA GUPTA 22Scope News

काफी पीड़ादायक घटना

जमशेदपुर में बनने वाले फ्लाइ ओवर के टेंडर के लिए आज स्वागत समारोह का आयोजन किया जाना था. समारोह पूर्वघोषित था, लेकिन रेल हादसे के कारण इस स्वागत समारोह को स्थगित कर दिया गया. उसके स्थान पर शोक सभा का आयोजन किया गया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की रेल हादसे मे मारे गए तमाम लोगों के परिवार के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है. यह काफी पीड़ादायक घटना है. उन्होंने कहा की रेल मंत्रालय घायलों की समुचित इलाज की वयवस्था करें और तमाम घायल जल्द स्वस्थ हो ऐसी कामना वो करते हैं.

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...