Jamshedpur: मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार, 45 मोबाइल और नगद बरामद

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना अंतर्गत मउभंडार ओपी क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार के पूर्णिया जिले से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर घाटशिला लाया है। साथ ही चोरी गए 50 मोबाइल में से 45 स्मार्टफोन, 33 चार्जर, एक हेडफोन और 25,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा

यह घटना 11 जून 2025 की रात मउभंडार बाजार स्थित निदा कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान में हुई थी। अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे से घुसकर दरवाजे की कुंडी तोड़ दी और लगभग साढ़े सात लाख रुपये मूल्य के स्मार्टफोन, 50,000 रुपये नकद और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए थे।

दुकान मालिक परवेज हुसैन की शिकायत पर मउभंडार ओपी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।

Jamshedpur: मामले में दो गिरफ्तार

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि चोरी के मोबाइल फोन बिहार के पूर्णिया जिले में उपयोग किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने पूर्णिया में छापेमारी की और दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बहालुल (उम्र 19 वर्ष), पिता मोहम्मद शहबाज, ग्राम बाराटोला, थाना रौटा, जिला पूर्णिया (बिहार) और मोहम्मद शकलेन, पिता मोहम्मद निजामुद्दीन, ग्राम चकला वार्ड संख्या 7, थाना बायसी, जिला पूर्णिया (बिहार) शामिल है।

Jamshedpur: 45 मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए 45 मोबाइल, 33 चार्जर, एक हेडफोन और 25,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस अभी अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मोबाइल दुकान में हुई इस चोरी का खुलासा घाटशिला पुलिस के लिए सफलता मानी जा रही है।

लाल जबीन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img