Jamshedpur: बहरागोड़ा में प्रोपलीन गैस टैंकर से रिसाव, मचा हड़कंप, NH-33 सील

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब NH-33 पर एक प्रोपलीन गैस से भरे टैंकर में रिसाव होने की सूचना मिली। गैस रिसाव की सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बारीपदा मुख्य मार्ग NH-33 को पूरी तरह से सील कर दिया और आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Jamshedpur: प्रशासन ने लोगों से की अपील

प्रशासन ने आसपास के गांवों में रह रहे लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। घटना स्थल से दो किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं, जिला उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग करें। सुरक्षा के मद्देनजर किसी को भी इलाके से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

घटना झारखंड-ओडिशा की सीमा पर स्थित NH-49 के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक टीम तैनात है। चालक के अनुसार, टैंकर मथुरा से आ रहा था और कालियाडींगा ओवरब्रिज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे गैस रिसाव शुरू हुआ।

Jamshedpur: विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बहरागोड़ा अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा समेत पूरी प्रशासनिक टीम बचाव और जांच कार्य में जुटी हुई है। गैस की प्रकृति (जहरीली या सामान्य) स्पष्ट करने के लिए ओडिशा के बालेश्वर से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति को लेकर और जानकारी दी जाएगी।

लाला जबीन की रिपोर्ट

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने...

ABDM Award Begusarai: बिहार को डिजिटल हेल्थ में राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय...

ABDM Award Begusarai: स्वास्थ्य सेवाओं की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से लेकर अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल...

Pitru Paksha Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर CM का फोकस,...

Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी की धरती पर इन दिनों आस्था, परंपरा और श्रद्धा का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों...