जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा शनिवार को मानगो श्री हनुमान मंदिर में स्थाई अमृतधारा निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। शाखा द्वारा यह 19वीं स्थायी अमृतधारा है जिसका उद्घाटन संभवतः जून महीने में होगा। अमृतधारा श्री श्याम सखी परिवार के सौजन्य से लगाया जा रहा है। शनिवार को भूमि पूजन के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में सुनीता रिंगसिया, शारदा रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, मंजू कांवटिया, शारदा संघी, रज्जो झाझरिया एवं शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी आदि मौजूद थे। मौके पर महिलाओं ने कहा कि मंदिर के प्रांगण में अमृतधारा लगाने का उद्देश्य यह है कि आने वाले श्रद्धालुओं भी शीतल पेयजल का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही राहगीरों को भी शीतल पेय जल उपलब्ध होगी जिससे उन्हें आने वाली हर गर्मी में राहत मिल सकेगी। इसे सफल बनाने में सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम देबूका, पारुल चेतानी ममता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
Related Posts
दवा या अंधविश्वास ? हर मर्ज की एक ही दवा चिड़ी दाग़ !
- 22Scope
- January 16, 2024
- 0
जमशेदपुरः आदिवासी समाज में आज भी कई ऐसी अनोखी अस्तित्व में हैं, जो आम लोगों की समझ से परे है। इसपर ना तो विज्ञान भरोसा […]
बिस्टुपुर थाने में 285 मोबाइल फोन का किया गया वितरण, फोन वापस मिलने पर लोग दिखे खुश
- 22Scope
- October 5, 2023
- 0
जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले के बिस्टुपुर थाने में चोरी, छिनतई और गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने साइबर थाने की मदद से बरामद 285 मोबाइल […]
डीएवी कपिलदेव के प्रिंसिपल एमके सिन्हा जमशेदपुर से गिरफ्तार
- 22Scope
- May 30, 2022
- 0
जमशेदपुर : रांची स्थित डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एमके सिन्हा जमशेदपुर में अपने रिश्तेदार […]