JAMSHEDPUR NEWS :मानगो हनुमान मंदिर में लगेगा स्थाई अमृतधारा

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा शनिवार को मानगो श्री हनुमान मंदिर में स्थाई अमृतधारा निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। शाखा द्वारा यह 19वीं स्थायी अमृतधारा है जिसका उद्घाटन संभवतः जून महीने में होगा। अमृतधारा श्री श्याम सखी परिवार के सौजन्य से लगाया जा रहा है। शनिवार को भूमि पूजन के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में सुनीता रिंगसिया, शारदा रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, मंजू कांवटिया, शारदा संघी, रज्जो झाझरिया एवं शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी आदि मौजूद थे। मौके पर महिलाओं ने कहा कि मंदिर के प्रांगण में अमृतधारा लगाने का उद्देश्य यह है कि आने वाले श्रद्धालुओं भी शीतल पेयजल का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही राहगीरों को भी शीतल पेय जल उपलब्ध होगी जिससे उन्हें आने वाली हर गर्मी में राहत मिल सकेगी। इसे सफल बनाने में सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम देबूका, पारुल चेतानी ममता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...