Jamshedpur police investigation: जमशेदपुर अपहरण Case में बड़ा खुलासा, फर्जी Scorpio नंबर कोडरमा की बोलेरो का, बिहार कनेक्शन की जांच तेज

Jamshedpur police investigation: जमशेदपुर में कैरव गांधी अपहरण केस में बड़ा खुलासा। फर्जी स्कॉर्पियो नंबर कोडरमा की बोलेरो का निकला, बिहार गैंग पर शक, SIT ने जांच तेज की।


Jamshedpur police investigation: जमशेदपुर:  आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस को शक है कि इस वारदात के तार बिहार से जुड़े संगठित गिरोहों तक पहुंच रहे हैं। हाजीपुर और लालगंज गैंग की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष टीमों को बिहार रवाना कर दिया है। वहीं स्थानीय इनपुट के आधार पर एसआईटी ने गुरुवार शाम जेम्को इलाके से खट्टा बबलू को हिरासत में लिया है, जिसे संदिग्ध गैंग के संपर्क में बताया जा रहा है। इसके साथ ही दुबई में छिपे धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह की भूमिका भी खंगाली जा रही है।


Key Highlights

  1. कैरव गांधी अपहरण में फर्जी स्कॉर्पियो नंबर का खुलासा

  2. इस्तेमाल किया गया नंबर कोडरमा की बोलेरो का निकला

  3. बिहार के हाजीपुर और लालगंज गैंग पर शक

  4. CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद

  5. इंडोनेशिया नंबर से पांच करोड़ की रंगदारी की मांग


Jamshedpur police investigation:फर्जी पुलिस बोर्ड लगी स्कॉर्पियो से हुआ अपहरण

जांच में खुलासा हुआ है कि अपहर्ताओं ने पुलिस बोर्ड लगी एक स्कॉर्पियो से कैरव गांधी का अपहरण किया था। इस स्कॉर्पियो पर जो नंबर प्लेट लगी थी, वह जेएच 12ए 4499 निकली, जो असल में कोडरमा जिले की एक बोलेरो गाड़ी की है। पुलिस ने उस बोलेरो के मालिक से पूछताछ भी की है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नंबर प्लेट का दुरुपयोग किस तरह किया गया।

Jamshedpur police investigation:पहले की गई रेकी, तय रूट पर रची गई साजिश

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कैरव गांधी अक्सर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर डीएमओ ऑफिस के पास एक चाय दुकान पर दोस्तों के साथ बैठते थे। अपहर्ताओं ने पहले उनके घर से फैक्ट्री जाने वाले रास्ते और इस चाय दुकान की रेकी की। इसके बाद वारदात के लिए कदमा-सोनारी लिंक रोड को चुना गया।

कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिलाकर एसआईटी का गठन किया गया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Jamshedpur police investigation:CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद

अपहरण की पूरी घटना कदमा-सोनारी लिंक रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। फुटेज के मुताबिक 13 जनवरी को दोपहर 12:52 बजे कैरव गांधी की कार वहां से गुजरती दिखती है। उस समय गाड़ी की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा थी और कैरव खुद ड्राइव कर रहे थे। महज दो मिनट बाद वही गाड़ी करीब 109 किलोमीटर की रफ्तार से उसी रास्ते से एरोड्रम की ओर जाती नजर आती है, जिसके पीछे स्कॉर्पियो चल रही होती है।

इसके बाद दोनों गाड़ियां एरोड्रम गोलचक्कर से होते हुए एसएसपी और डीसी आवास के सामने वाले रास्ते से सीएच एरिया गोलचक्कर, साई मंदिर होते हुए मरीन ड्राइव पहुंचती हैं। दोपहर 1:09 बजे कैरव की कार कांदरबेड़ा में लावारिस हालत में मिली, जिसका गेट खुला हुआ था। वहीं स्कॉर्पियो दोपहर 1:29 बजे चांडिल टोल प्लाजा से गुजरती दिखाई दी।

Jamshedpur police investigation:पांच करोड़ की रंगदारी, विदेशी नंबर से कॉल

पुलिस के अनुसार बुधवार को इंडोनेशिया के एक नंबर से फोन कर कैरव गांधी की रिहाई के बदले पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कॉल की तकनीकी जांच भी की जा रही है ताकि अपहर्ताओं तक पहुंचा जा सके।

Jamshedpur police investigation:पहले भी हो चुका है ऐसा ही अपहरण

जमशेदपुर में इससे पहले भी इसी तरह का अपहरण हो चुका है। सोनारी आशियाना गार्डन निवासी उद्यमी कृष्णा भालोटिया का 2 सितंबर 2005 को कांदरबेड़ा चौक से अपहरण कर लिया गया था। उस वारदात को हाजीपुर के अरविंद गिरोह ने अंजाम दिया था। करीब 14 दिन बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उन्हें कंकड़बाग से सुरक्षित बरामद किया था।

Highlights

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img