Jamtara Crime : फर्जी मोबाइल सिम के जरिये ठगी करने वाले दो धराए…

Jamtara Crime : झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के प्रयास में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोकनियां (संथाल टोला) में जामताड़ा पुलिस ने छापेमारी कर दो कुख्यात साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये दोनों युवक फर्जी मोबाइल सिम के जरिए साइबर ठगी के धंधे में सक्रिय थे।

ये भी पढे़ं- Ranchi डीसी के निर्देश पर निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ अहम बैठक, फीस बढ़ोतरी… 

Jamtara Crime : गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर थाना अंतर्गत कुछ संदिग्ध लोग तालाब के पास साइबर अपराध में संलिप्त हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयंत तिर्की, सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल महतो और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलाके में छापेमारी अभियान चलाया।

ये भी पढे़ं- Khunti Murder : जली हुई युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका… 

Jamtara Crime : गिरफ्त में अपराधी
Jamtara Crime : गिरफ्त में अपराधी

छापेमारी के दौरान ग्राम मुचियांडीह थाना नारायणपुर के रहने वाले दो युवक-अकबर अंसारी और शराफत अंसारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से कई फर्जी मोबाइल सिम बरामद किए हैं, जिनका उपयोग ये लोग लोगों को कॉल कर बैंक खातों की जानकारी निकालने, ओटीपी लेकर पैसे उड़ाने जैसे अपराधों में कर रहे थे।

ये भी पढे़ं- आज की रात आकाश में खिलेगा ‘Pink Moon’, जानिए क्या है इसकी खासियत… 

अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी कई राज्यों के लोगों को ठग चुके हैं और इनका नेटवर्क व्यापक है। ये फर्जी नाम और पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सिम कार्ड एक्टिवेट करते थे और उन्हें ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे।

Jamtara Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस
Jamtara Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस

ये भी पढे़ं- “हेमंत सरकार की लापरवाही से संकट में जल, जंगल और जमीन”-Babulal Marandi… 

इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना में केस संख्या 28/25, दिनांक 11.04.2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 111 (2)(ii), 317(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आईटी एक्ट 66(B), 66(C) और 66 (D) के तहत भी आरोपियों के खिलाफ धाराएं लगाई गई हैं।

गिरफ्तारी के बाद दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। तकनीकी जांच के लिए उनके मोबाइल फोन और बरामद सिम कार्ड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

 

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img