Jamtara Crime : अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मी को तीन गोलियां मारी और कैश से भरा बैग लेकर फरार…

Jamtara Crime : जामताड़ा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर स्थित चौकुंदा के नायरा पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने कैश लूट की एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान विरोध करने पर एक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़ें- Saharanpur Murder : खून की होली! बीजेपी नेता ने पत्नी सहित तीन बच्चों को गोलियों से भूना और फिर… 

Jamtara Crime : कर्मी को गोलीमार कैश लेकर फरार
Jamtara Crime : कर्मी को गोलीमार कैश लेकर फरार

Jamtara Crime : अपाची बाइक पर सवार होकर आए थे नकाबपोश अपराधी

मिली जानकारी के मुताबिक चौकुंदा के नायरा पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर दिया। ये अपराधी टीवीएस अपाची बाइक पर आए और तेल भरवाने के बहाने पंप पर रुके। लेकिन देखते ही देखते उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी जनार्दन माजी से रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- Ranchi Band के दौरान कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं-सिटी एसपी की चेतावनी… 

Jamtara Crime : घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस
Jamtara Crime : घटना के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस

कर्मी को तीन गोलियां मारी और कैश से भरा बैग लेकर फरार

जब जनार्दन माजी ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके पेट में तीन गोलियां मार दीं और कैश से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद दूसरे कर्मचारी ने घटना की सूचना पंप मालिक और पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : पेड़ से लटका हुआ छात्र का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

जिसके बाद आनन-फानन में घायल अवस्था में जनार्दन माजी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान जनार्दन माजी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Suicide : युवक ने फांसी लगाकर कर ली जिंदगी खत्म, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप… 

Jamtara Crime : मामले की जानकारी देता परिजन
Jamtara Crime : मामले की जानकारी देता परिजन

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, जनार्दन माजी बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चड़कादह गांव के रहने वाले थे और अपने पिता कृष्णा माजी के इकलौते पुत्र थे। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।

ये भी पढ़ें- Ranchi : ऑपरेशन सतर्क के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, बिहार ले जाने से ठीक पहले पकड़ाए तीन शराब तस्कर 

जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने स्थानीय लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। अब सवाल ये है कि कब तक अपराधियों का यह तांडव चलता रहेगा, और पुलिस इन पर कब शिकंजा कस पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img