Dhanbad : पेड़ से लटकता हुआ मिला छात्र का शव, कई दिनों से था लापता…

Dhanbad : जिले के झरिया में पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला आजाद नगर वेस्ट क्वारी के समीप उस समय सनसनी मच गई जब पेड़ में लटका हुआ एक छात्र का शव बरामद किया गया। शव की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Band के दौरान कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं-सिटी एसपी की चेतावनी… 

Dhanbad : कई दिनों से लापता था युवक
Dhanbad : कई दिनों से लापता था युवक

Dhanbad : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शव मिलते ही सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जांच के दौरान युवक के शरीर में मिले चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- IPL 2025 KKR VS RCB : बेंगलुरू ने चखा पहली जीत का स्वाद, कोलकाता को 7 विकेट से हराया… 

Dhanbad : मामले की जानकारी देता परिजन
Dhanbad : मामले की जानकारी देता परिजन

कई दिनों से लापता था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक पाथरडीह थाना क्षेत्र अपनी बुआ के घर में रहता था। युवक शनिवार की शाम 5:00 बजे से ही लापता था। स्थानीय लोगों ने आज युवक का शव पेड़ में लटका हुआ देखा जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

ये भी पढ़ें- Saharanpur Murder : खून की होली! बीजेपी नेता ने पत्नी सहित तीन बच्चों को गोलियों से भूना और फिर… 

मौके पर पाथरडीह पुलिस पहुंच कर मामले की जाच में जुट गई है। मृतक के पिता अजय कुमार सिंह उड़ीसा में काम करते हैं। बेटे की लापता होने की सूचना के बाद पिता बहन का घर पहुंचे थे। मृतक के पिता भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि यह हत्या है या फिर आत्महत्या इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

मनोज शर्मा की रिपोर्ट–

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...