Jamtara News: जामताड़ा पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है. पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में बड़ी छापेमारी करते हुए चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई ग्राम कठबरारी से रंगा मटिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास जोरिया के समीप की गई.
Jamtara News: गिरफ्तार आरोपियों के पास से किया ये जब्त
गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, तेरह सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड और दो आधार कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी Comparify ऐप के जरिए फोनपे में 2,999 रुपये कैशबैक का झांसा देकर लोगों से पैसा ठगते थे. जैसे ही ग्राहक कैशबैक स्वीकार करता, राशि अपराधियों के खाते में चली जाती थी, जिसे बाद में गिफ्ट कार्ड खरीदकर बेच दिया जाता था. इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 74/25 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि इनका नेटवर्क झारखंड समेत बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है. जामताड़ा से सिराज अंसारी की रिपोर्ट…
Patna News: बिहार सरकार का ऐसा फैसला, जिससे राज्य के मछुआरों को मिलेगा बड़ा फायदा
Highlights


