Jamtara News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साइबर ठग को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

Jamtara News: जामताड़ा में साइबर अपराध पर एक बार फिर पुलिस ने जोरदार कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास अकसिया जंगल में छापामारी की. कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल ने किया. टीम में पुलिस निरीक्षक प्रकाश सेठ और पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो समेत अन्य जवान शामिल थे. छापामारी के दौरान जंगल से ही साइबर ठगी चला रहे 5 अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

Jamtara News: पुलिस ने जब्त किए 9 मोबाइल और 12 सिम कार्ड

गिरफ्तारों में सद्दाम अंसारी, तस्लीम रजा, सबीर अंसारी, सलामत अंसारी और तजाउल अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने मौके से 9 मोबाइल और 12 सिम कार्ड बरामद किए हैं. ये अपराधी व्हाट्सऐप के जरिए APK फाइल और फर्जी लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस प्राप्त करते थे और बैंकिंग जानकारी चुराकर ठगी को अंजाम देते थे. तजाउल अंसारी पहले भी साइबर केस में जेल जा चुका है. जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 72/25 दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से गैंग का सक्रिय नेटवर्क ध्वस्त हुआ है.

Bokaro News: ईजरी नदी किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...