JBVNL: 25 जुलाई से Smart Prepaid Meter उपभोक्ताओं के लिए नया नियम: बैलेंस खत्म होते ही बिजली स्वतः हो जाएगी कट

रांची: JBVNL ने रांची और धनबाद के प्रीपेड स्मार्ट मीटर (Smart Prepaid Meter) उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया है। अब जिन उपभोक्ताओं के मीटर में पर्याप्त बैलेंस नहीं होगा, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः कट जाएगी। यह व्यवस्था 25 जुलाई 2025 से लागू की जा रही है। निगम द्वारा बताया गया कि यह ऑटोमेटिक लाइन डिस्कनेक्शन अभियान उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।

Smart Prepaid Meter – प्रीपेड वॉलेट में रखें पॉजिटिव बैलेंस

निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) के वॉलेट में पॉजिटिव बैलेंस बनाए रखें, जिससे बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रह सके। बैलेंस खत्म होने पर सप्लाई स्वतः बंद हो जाएगी और उपभोक्ताओं को तत्काल रिचार्ज करना होगा।

मोबाइल और वाट्सएप नंबर अपडेट करना जरूरी

जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर बिजली कनेक्शन से लिंक नहीं है, वे अब अपना नंबर अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता जेबीवीएनएल के टोल फ्री नंबर 1912, या अपने क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
बिजली बिल अब सीधे उपभोक्ताओं के WhatsApp नंबर पर भेजे जाएंगे। इसके लिए 9431135503 नंबर को उपभोक्ता अपने व्हाट्सएप पर सेव कर सकते हैं और यहीं से बिल डाउनलोड भी किया जा सकता है।

आज इन क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मंगलवार, 22 जुलाई को कोकर अवर प्रमंडल के अंतर्गत 11 केवी स्टेशन रोड फीडर और 11 केवी बहुबाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाधित रहेगी। यह कटौती सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण की जा रही है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...