Commercial Advertisment

जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव 24 नवंबर से, लगेंगे 300 स्टॉल

रांची : जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव 24 नवंबर से मोरहाबादी मैदान में शुरू होगा, जो 28 नवंबर तक चलेगा.

जिसकी तैयारी शुरू हो गई है. इस बार एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल धारक होंगे.

एक्सपो में देश-विदेश के विभिन्न जगहों से शामिल होंगे.

वहीं 200 से अधिक स्टॉल की बुकिंग भी हो गई है.

इसकी जानकारी जेसीआई रांची अध्यक्ष सौरव साह और टीम एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया ने दी.

एक्सपो उत्सव का ऑफिस ओपनिंग

जेसीआई रांची ने अपने 25वें एक्सपो उत्सव का ऑफिस ओपनिंग अपने कार्यालय में किया.

कार्यालय लाइन टैंक रोड में कॉमर्स टावर में स्थित है. ऑफिस ओपनिंग संस्था के पूर्व अध्यक्षों ने मिल कर किया. एक्सपो उत्सव का सभी को इंतजार है और इसे लेकर संस्था के सदस्यों ने भी कमर कस लिया है. सभी ने अपना पूर्ण सहयोग दिया है और ऑफिस ओपनिंग को सफल बनाया.

200 से अधिक स्टॉल की हो गई बुकिंग

इस बार एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल धारक आ रहे है जो के देश विदेश के विभिन्न जगह से आएंगे.इसके अतिरिक्त 200 से अधिक स्टॉल की बुकिंग भी हो गई है. एक्सपो इस वर्ष मोराबादी मैदान में 24 नवंबर से 28 नवंबर को आयोजित किया जाना है.

एक्सपो को लेकर होगी चर्चा

अध्यक्ष सौरव साह के नेतृत्व में टीम एक्सपो जिसके चीफ कोऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया हैं. उन्होंने बताया कि ऑफिस में अब एक्सपो को लेकर रोज मीटिंग होगी. लेआउट पर चर्चा होगी और आगे कार्य कैसे करना है. टीम को उनके कार्य से अवगत कराया जाएगा. इस कार्यक्रम का संचालन उदित तुलस्यान द्वारा सफलता पूर्वक किया गया. मौके पर अनूप अग्रवाल, नारायण मुरारका, विजय पटेल, दीपक अग्रवाल, अरविंद राजगढ़िया, प्रतीक जैन, विनय मंत्री, अभिषेक जैन, तरुण अग्रवाल, सनी केडिया, राहुल टाइब्रेवाल आदि सदस्य मौजूद रहे.

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...