JDU MLC राधाचरण साह गिरफ्तार, आज MP-MLA कोर्ट में पेशी

पटना : जदयू के एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी को प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद सदर अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया। ये पूछताछ आरा स्थित उनके फार्म हाउस पर की जा रही थी। राधाचरण सेठ के ठिकानों पर चौथी बार ईडी की टीम ने दबिश दी है। इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने भी कागजातों को खंगाला था। उन पर टैक्स चोरी का आरोप है। करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा के टैक्स में हेराफेरी का इल्जाम है।

बता दें कि राधाचरण सेठ की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राधाचरण सेठ के आरा समेत कई दूसरे ठिकानों पर बुधवार सुबह से ही रेड चल रही है। आरा के बाबू बाजार स्थित आवास, अनाइठ के फार्म हाउस और कई अन्य ठिकानों पर ED की टीम ने दबिश दी थी। टीम के पहुंचते ही खलबली मच गई थी। जो लोग आवास के अंदर थे, किसी तरह जल्दी-जल्दी बाहर निकले। टीम के अंदर जाते ही मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया गया था। देर शाम राधाचरण सेठ को ईडी की टीम अपनी कार में लेकर सदर अस्पताल पहुंची। इसके बाद तो पूरे आरा शहर में जंगल की आग की तरह खबर फैल गई।

नेहा गुप्ता और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img