पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी आज यानी सोमवार को अपना 20वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी कार्यालय में केक काटा गया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की मौजदूगी में पार्टी दफ्तर में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।
वहीं उमेश कुशवाहा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का ही संकल्प है, देश बचाओ भाजपा हटाओ। साथ ही साथ उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे लोकप्रिय नेता हैं। सभी चाहते हैं कि वो देश का सर्वसेठ नेता बने।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







