Jharkhand Mutation Update: जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए Online आवेदन फिर शुरू

झारखंड में जमीन और फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू हो गया है। सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रैयतों को बड़ी राहत मिली है।


Jharkhand Mutation Update रांची: झारखंड के लाखों रैयतों के लिए राहत भरी खबर है। अब राज्य भर में जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज यानी म्यूटेशन के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की पहल पर आवेदन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी त्रुटियों को दूर कर दिया गया है।

पिछले करीब पांच महीनों से म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन में लगातार दिक्कतें आ रही थीं, जिससे रैयतों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विभाग लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट में लगा हुआ था और अब यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गया है।

Jharkhand Mutation Update: कॉमन सर्विस सेंटर से भी शुरू हुआ आवेदन

सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद अब कॉमन सर्विस सेंटर और प्रज्ञा केंद्रों से भी ऑनलाइन आवेदन भरे जाने लगे हैं। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जो महीनों से दाखिल-खारिज के लिए परेशान थे।

पहले आवेदन भरते समय शुरुआती दो चरण तक सॉफ्टवेयर सही काम करता था, लेकिन तीसरे चरण में डीड नंबर और अन्य विवरण भरते ही “डज नॉट मैच” का एरर दिखने लगता था। इसी वजह से पूरा आवेदन अटक जाता था और लोग बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे थे।


Key Highlights:

• जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन फिर शुरू

• सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद आवेदन संबंधी त्रुटियां हुईं दूर

• कॉमन सर्विस सेंटर से भी अब म्यूटेशन आवेदन भरे जा रहे

• एक ही दिन में 2686 नए आवेदन अंचल कार्यालयों में पहुंचे

• पेंडिंग म्यूटेशन केस बढ़कर 49 हजार तक पहुंच गए


Jharkhand Mutation Update:परेशान रैयतों को लगाना पड़ रहा था चक्कर

ऑनलाइन आवेदन बंद होने से हर दिन बड़ी संख्या में रैयत प्रज्ञा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर और अंचल कार्यालयों के बीच भटक रहे थे। कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों को भी लोगों को वापस लौटाना पड़ रहा था।

इस तकनीकी समस्या के कारण जिन लोगों ने पहले जमीन या फ्लैट खरीद लिया था लेकिन म्यूटेशन नहीं कराया था, वे सबसे अधिक प्रभावित हुए। बिना म्यूटेशन और रसीद के न तो जमीन की खरीद-बिक्री संभव थी, न नक्शा पास हो रहा था और न ही बैंक से लोन मिल पा रहा था।

Jharkhand Mutation Update:एक ही दिन में पहुंचे 2686 आवेदन

नई व्यवस्था शुरू होते ही आवेदन करने वालों की होड़ लग गई। जब ऑनलाइन आवेदन बंद था, तब केवल 500 से 600 आवेदन प्रतिदिन अंचल कार्यालयों तक पहुंच रहे थे, जो रजिस्ट्री के तुरंत बाद सुओ मोटू म्यूटेशन सिस्टम के जरिए आते थे।

लेकिन पुराने डीड के म्यूटेशन के लिए आवेदन की सुविधा दोबारा शुरू होते ही शनिवार को एक ही दिन में 2686 आवेदन अंचल कार्यालयों में पहुंच गए।

Jharkhand Mutation Update:पेंडिंग केस बढ़कर 49 हजार पहुंचे

म्यूटेशन प्रक्रिया के लंबित मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ गई है। पहले जहां पेंडिंग केस करीब 45 हजार के आसपास थे, अब यह बढ़कर 49 हजार तक पहुंच गए हैं।

राजस्व विभाग का मानना है कि नई व्यवस्था से आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी। साथ ही रैयत अब अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी जमीन और फ्लैट के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Highlights

Saffrn

Trending News

Jharkhand School Timing Update: गर्मी बढ़ने पर KG से 12वीं तक...

 झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए KG से 12वीं तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया...

 Ranchi Cyber Crime Alert: हर दिन दो लोग हो रहे साइबर...

रांची में जनवरी से अप्रैल 2026 तक 114 लोग साइबर ठगी के शिकार हुए। साइबर थाना ने 40 फीसदी मामलों में राशि वापस दिलाई। Ranchi...

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...

 Jharkhand Treasury Scam: जमशेदपुर-देवघर तक पहुंची गड़बड़ी, वित्त विभाग ने जांच...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले का दायरा बढ़ा। जमशेदपुर और देवघर ट्रेजरी में भी अधिक भुगतान की गड़बड़ी सामने आई, वित्त विभाग ने विशेष जांच के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img