JDU ने RJD को संजीवनी दे कर बचाया, तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा…

JDU

पटना: राजद और जदयू में अब वीडियो पॉलिटिक्स शुरू हो गया है। पहले तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में बयान दिया कि वे दो बार हमारे पास गिडगिराने के लिए आए तब हमने उनके साथ सरकार बनाया। सरकार बनने के बाद जैसे ही विकास का काम शुरू हुआ तो नीतीश कुमार फिर भाग कर एनडीए के साथ चले गए। तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार के गिडगिराने की बात पर सीएम नीतीश के खास करीबी और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव सबूत के रूप में कोई वीडियो जारी करें।

इसके बाद शुक्रवार की शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने साइलेंट वीडियो जोड़ा जिसमें नीतीश कुमार दोनों हाथ जोड़े हुए हैं। इसके बाद अब शनिवार को अशोक चौधरी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव का तीन वीडियो जारी किया है जिसमें तीनों नेताओं को नीतीश कुमार की बड़ाई करते हुए सुना जा सकता है। जदयू के द्वारा वीडियो जारी किये जाने के बाद जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जदयू कार्यालय में एक प्रेस वार्ता किया और तेजस्वी समेत राजद पर जम कर निशाना साधा।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राजद पर हमला करते हुए कहा कि अगर आप कुछ कहते हैं तो आपके पास सबूत होना चाहिए। उनके पास सबूत हो ही नहीं सकता है क्योंकि नीतीश कुमार गलत हो ही नहीं सकते हैं। नीतीश कुमार जिस भी गठबंधन का हिस्सा बने हैं राज्य की जनता ने उसे बहुमत दिया है।

जदयू ने राजद को दिया संजीवनी
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि उन्हें याद करना चाहिए 2010 में उनकी पार्टी खत्म होने के कगार पर थी तब हमने उन्हें संजीवनी दिया। अगर दो बार हम लोग उनके साथ गए तो निःसंदेह यह अनुभव है कि उनके साथ काम करना नीतीश कुमार जी के कार्यशैली के अनुरूप नहीं है। उनके राज में गड्ढे सड़कों में थे या सड़क गड्ढे में यह पता नहीं चलता था। 2005 के पहले गांवों में बिजली का कई दिनों तक दर्शन नहीं होता था। नीतीश कुमार जी ने सरकार में आते ही आम जनता के सशक्तिकरण पर काम किया।

नीतीश ने बिहार को पहुंचाया विकास की ऊंचाई पर
बिहार को नीतीश कुमार ने ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। केंद्र में एनडीए की सरकार और राज्य में एनडीए की सरकार बिहार को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा। इसका उदहारण है इस बार का बजट जिसमें बिहार के लिए हर क्षेत्र में विकास का प्रावधान किया गया है। तेजस्वी यादव तरह तरह के मनगढंत आरोप लगा कर राज्य की कानून व्यवस्था पर आरोप लगा रहे हैं। कानून व्यवस्था को नीतीश कुमार की कार्यशैली हमेशा बेहतर रहा है। अभी अगर कोई अपराध होता है तो अपराधी 24 घंटे के अंदर सलाखों के पीछे होता है लेकिन एक वक्त था जब अपराधी को संरक्षण दिया जाता था।

राबड़ी को खड़ा कर रहे कटघरा में
वहीं जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि जिस वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिष्टाचारवश पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को प्रणाम कर रहे हैं उसे वह गिरगिराना कह रहे हैं तो मैं तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि अपनी मां को तेजस्वी यादव कटघड़े में खड़ा कर रहे हैं या फिर उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ट्वीटर बबुआ बन कर केवल ट्वीट ट्वीट खेल रहे हैं।

उन्होंने पहले इल्जाम लगाया और जब उनसे सबूत मांगा गया तो वे बिना आवाज का वीडियो जारी कर दिए। इस वीडियो से वे क्या साबित करना चाहते हैं। वे अभी ढिंढोरा पीटते चलते हैं कि राज्य में लाखों युवाओं को उन्होंने नौकरी दी लेकिन हमने जो वीडियो जारी किया है उसमें वे खुद कह रहे हैं कि राज्य के युवाओ को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौकरी दी। वे उन्हीं युवाओं से धन्यवाद कहने और ताली बजाने की अपील कर रहे हैं कि आपको जिन्होंने नौकरी दी वह हैं मुख्यमंत्री, आप उनके लिए एक बार खड़ा हो कर ताली बजा दीजिये।

विपक्ष का दायित्व निर्वहन में फेल हैं तेजस्वी
जदयू के प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि कभी-कभी तो हमें शर्म आती है ये कहते हुए कि तेजस्वी यादव विपक्ष के नेता हैं। विपक्ष के नेता के दायित्व के निर्वहन करने में लगातार फेल हो रहे हैं। बाहर कोई पूछता है तो नाम तक लेने में शर्म आती है। उनके पिता ने उन्हें इतना बड़ा दायित्व दिया वे झूठ के सहारे पर चलते हैं उनकी राजनीति क्या होगी इसके भगवान ही मालिक हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्पूरी ठाकुर का बिहार है। वे घटना का जिक्र भी भी बिना जाने हुए नहीं करते थे। तथ्यों को बिना परखे हुए कुछ नहीं बोलते थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      मांझी के बयान पर RJD राज्य सरकार पर हुई हमलावर, शराबबंदी को लेकर…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

JDU JDU JDU JDU JDU JDU JDU JDU JDU

JDU

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...