LALU YADAV पर जदयू का तंज, यह जांच का विषय है कि और किस राज्यों में है मुकदमा दर्ज

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री LALU YADAV पर ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट से आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद बिहार में सियासी उफान आ गया है। मामले में जदयू ने LALU YADAV पर हमला किया और कहा कि यह तो जांच का विषय हो गया। जदयू के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अब तक बिहार झारखंड और दिल्ली में लालू जी के ऊपर मुकदमा दर्ज होता था लेकिन अब मध्य प्रदेश में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हो गया।

ये भी पढ़ें- LALU YADAV के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला

नीरज कुमार ने कहा कि यह राजनीति का कैसा मापदंड है कि एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनपर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो, जो पहले से सजायाफ्ता हों। उसके बाद भी दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा एवं सामाजिक न्याय की बात करे ऐसे लोग ही आम लोगों में राजनीति के प्रति घृणा पैदा कर दिए हैं। विदित हो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर शुक्रवार को ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत एक मुकदमा में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

LALU YADAV

Highlights

11 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, DM...

बेतिया : बिहार राज्य आशा संघ और बिहार राज्य आशा फैसिलिटेटर संघ (एटक) के राज्यव्यापी आह्वान पर पश्चिम चंपारण की सैकड़ों आशा एवं आशा...

एक बारिश में डूबी सड़क, खुली नगर पंचायत की व्यवस्था की...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली नगर में थाना चौक से अमीर खां टोला डाक बंगला जाने वाली सड़क पर एक दिन की बारिश...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: मंदिर शिलान्यास से लेकर गिद्दी–दमोदर पुल तक…...

Manish Jaiswal Bhurkunda Visit: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रविवार को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा और आसपास के इलाकों का दौरा किया।...