MUKESH SAHANI के राजद के साथ जाने पर जदयू का तंज, कहा ‘जीतेगा तो एनडीए ही’

पटना: एनडीए में इंतजार के बाद जगह नहीं मिलने के बाद अंततया MUKESH SAHANI इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए। इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बाद राजद ने अपने कोटे से वीआईपी को तीन सीटें दी है। MUKESH SAHANI के इंडिया में शामिल होने के बाद जदयू का बयान आया है। जदयू की तरफ से प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि राजद ने जब कांग्रेस को उसका हक़ और सम्मान नहीं दिया तो मुकेश सहनी को क्या इंसाफ देगी।

यह भी पढ़ें- जमुई के लिए रवाना हुए तेजस्वी, अर्चना के लिए करेंगे प्रचार

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेगा। उन्होंने MUKESH SAHANI पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता को सब याद है। होटल मौर्य में एक प्रेस कांफ्रेंस में मुकेश सहनी ने कहा था कि राजद ने उनकी पीठ में खंजर मारा है और उसी वक्त उन्होंने राजद से नाता भी तोड़ लिया था।अब एक बार फिर वे राजद के साथ गये हैं।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी कल पहुंचेंगे बगहा, RJD ज्वाइन करेंगे दीपक यादव

अभिषेक झा ने कहा कि जब राजद ने कांग्रेस को उसका हक और सम्मान नहीं दिया तो मुकेश सहनी के साथ क्या इंसाफ करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां कहीं भी शामिल हो लेकिन नतीजा साफ है कि एनडीए गठबंधन बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेगा।

PATNA से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MUKESH SAHANI

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...