MUKESH SAHANI का बीजेपी पर तंज, ‘हिंदूवादी राजनीति करने वाली पार्टी बीफ कंपनी से लेती है पैसा’

पटना: अभी अभी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष MUKESH SAHANI ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वे हमारी पार्टी को खत्म करना चाहते थे। मुकेश सहनी शनिवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ चुनाव प्रचार के लिए जमुई निकले हैं। जमुई जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए MUKESH SAHANI ने भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान सहनी ने कहा कि हम अतिपिछड़ों की पहचान बने हैं और अभी संघर्ष कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- MUKESH SAHANI के राजद के साथ जाने पर जदयू का तंज, कहा ‘जीतेगा तो एनडीए ही’

नरेंद्र मोदी की सरकार किसी की नहीं सुन रही है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इस सरकार में राज्य के मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। वे कहते हैं हमने विकास किया और सिर्फ पांच किलो चावल बांट कर उसे विकास बता रहे हैं। दो करोड़ रोजगार के वादे किये थे लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। हमने निषाद आरक्षण की बात की थी, वादा भी मिला लेकिन अब उसकी कोई चर्चा नहीं है। सत्ता में आने के बाद सब भूल गए और सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर रहे हैं। वे एक तरफ हिंदूवादी राजनीति करते हैं दूसरी तरफ गौमांस निर्यात करने वाली कंपनी से चंदा लेते हैं।

यह भी पढ़ें- जमुई के लिए रवाना हुए तेजस्वी, अर्चना के लिए करेंगे प्रचार

इसके साथ ही MUKESH SAHANI ने अपनी पार्टी का चुनाव चिह्न बदलने के सवाल पर कहा कि मोदी की सरकार ने 927 पार्टियों को खत्म कर दिया है और मेरी भी पार्टी को खत्म करना चाह रहे थे। विदित हो कि मुकेश सहनी को एनडीए में जगह नहीं मिलने के बाद उन्होंने तेजस्वी से मुलाकात की और राजद कोटे से उन्हें तीन सीट मिली है। शनिवार को मुकेश सहनी तेजस्वी यादव के साथ जमुई में राजद की उम्मीदवार अर्चना राज के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे हैं।

PATNA से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MUKESH SAHANI

Saffrn

Trending News

Apoorv 2026 Cultural Fest: बोकारो के GGES Technical Campus में रंगारंग...

 बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस में ‘अपूर्व 2026’ सांस्कृतिक समागम और विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीपीएमजी संजीव...

Cyber Fraud Alert: रांची के थानेदार का WhatsApp Hack, लोगों से...

 रांची के बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार का व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया है। साइबर अपराधी उनके नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर पैसे...

CBSE Result Crisis: 75% Criteria में फंसे हजारों छात्र, JEE Advanced...

 सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद हजारों छात्र 75% क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पाने से संकट में हैं। JEE Advanced से पहले री-इवैल्यूएशन और...

Home Guard Result Protest: रांची में 4 महीने बाद भी रिजल्ट...

 रांची होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 4 महीने बाद भी जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। आज डीसी ऑफिस घेराव और...

JPSC Exam 2025: रांची के 64 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में...

 झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर रांची प्रशासन सतर्क है। 64 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, ट्रैफिक और निगरानी के विशेष...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img