MUKESH SAHANI शामिल हुए इंडिया गठबंधन में, तेजस्वी ने कहा…

पटना: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच अभी लगातार जोर तोड़ का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनाव में अपने लिए गठबंधन में जगह तलाश रहे MUKESH SAHANI अब इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए हैं। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को राजद अपने हिस्से की सीट देगी। राजद ने मुकेश सहनी को 3 सीट देने की बात कही है। अब गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट पर वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।

ये भी पढ़ें- PATNA में गैस वेंडर हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 5 गिरफ्तार

MUKESH SAHANI
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान

इस बात की घोषणा करते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन में MUKESH SAHANI का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में बिहार की 26 सीटें राजद के पास जिसमें राजद मुकेश सहनी की पार्टी को तीन सीटें दे रही है। यह सीटें होंगी गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन एक मजबूत गठबंधन है और यह सिर्फ लोकसभा तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि विधानसभा में भी हमारा गठबंधन रहेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MUKESH SAHANI

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...