JDU के युवा नेता कुनाल ने कांग्रेस की ग्रहण की सदस्यता, मंत्री प्रेम कुमार पर किया कटाक्ष

गयाजी : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के युवा नेता कुणाल अग्रवाल ने पटना स्थित सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में वे आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता मदन मोहन झा और अनुराग चंदन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

DIARCH Group 22Scope News

कांग्रेस में शामिल होने के बाद कुनाल अग्रवाल ने सरकार और मंत्री प्रेम पर तीखा हमला किया

कांग्रेस में शामिल होते ही कुनाल अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए राज्य सरकार और गया के नगर विधायक सह मंत्री डॉ. प्रेम कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा 40 साल से प्रेम कुमार गया से चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन आज भी शहर बुनियादी सुविधाओं से वंचित यहां ना सड़कें ठीक हैं, ना नालियां बनी हैं, ना ही कोई प्लानिंग है। विकास के नाम पर शून्य है गया।

कुनाल ने कहा- अब वक्त है बदलाव का और कांग्रेस ही वह विकल्प है

कुनाल ने कहा कि अब वक्त है बदलाव का और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो गयाजी के साथ पूरे बिहार में वास्तविक परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर गया शहर में हर मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे, पक्की गलियां, साफ-सुथरी नालियां और सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। कुनाल अग्रवाल ने बिहार की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा बिहार में सरकारी स्कूल और अस्पताल दोनों ही बदहाल स्थिति में हैं। आम जनता निजी अस्पतालों और स्कूलों में लूटने को मजबूर है। यह व्यवस्था बदलनी होगी।

यह भी देखें :

कुनाल ने बिहार से बड़ी संख्या में हो रहे ब्रेन ड्रेन को लेकर भी सरकार पर हमला बोला

बिहार से बड़ी संख्या में हो रहे ब्रेन ड्रेन को लेकर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा बिहार के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिलते। यहां के सबसे तेज छात्र और मेहनती लोग बाहर चले जाते हैं। जब तक हम अपने टैलेंट को यहीं नहीं रोक पाएंगे, तब तक राज्य का विकास नहीं होगा। कांग्रेस सरकार बनने पर हम इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। कुनाल अग्रवाल ने कहा कि वे अब कांग्रेस के माध्यम से युवा, छात्र, महिलाओं और आम जनता की आवाज बनना चाहते हैं। वे प्रदेश में नया राजनीतिक विकल्प और जागरूक नेतृत्व देना चाहते हैं, जो सिर्फ वादे नहीं, बल्कि काम करे। उन्होंने यह भी कहा कि गया की समस्याएं सिर्फ चुनावी वादों तक सीमित रह गई हैं। अब जरूरत है मजबूत जमीनी नेतृत्व की जो लोगों के बीच रहे, उनकी बात सुने और समाधान दिलाए।

यह भी पढ़े : जनसुराज की धमाकेदार एंट्री, भाजपा की 70 महिला कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img