कल आएगा JEE Advance का परिणाम

रांची: आइआइटी मद्रास की ओर से आयोजित JEE Advance का परिणाम रविवार की सुबह दस बजे जारी होगा। परिणाम के अगले दिन 10 जून से आइआइटी, एनआइटी, ट्रिपल आइटी व जीएफटीआइ (गवर्नमेंट फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।

JEE Advance – इस वर्ष 23 आइआइटी, 32 एनआइटी, 26 ट्रिपल आइटी एवं 40 जीएफटीआइ में प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जून से 26 जुलाई के बीच पांच राउंड में होगी। पिछले वर्ष तक यह छह राउंड में होती रही है। अभ्यर्थी 10 जून की संध्या पांच बजे से काउंसलिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन एवं कालेज च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 18 जून है।

20 जून को पहले राउंड का सीट आवंटन होगा। जिनका पहले राउंड में आवंटन होगा, उन्हें आनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट एक्ससेप्टेंस फीस जमा कर कागजात अपलोड कर सीट 24 जून तक कंफर्म करनी होगी।

आइआइटी आइएसएम में 1125 बीटेक सीटों पर प्रवेश मिलेगा। आइआइटी में कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए सबसे अधिक मारामारी रहती है। आइआइटी आइएसएम की बात करें तो पिछले वर्ष इस ब्रांच के लिए ओपनिंग रैंक 1366 और क्लोजिंग रैंक 2862 थी।

इसी आइएसएम के कोर ब्रांच माइनिंग इंजीनियरिंग के ओपनिंग रैंक 8548 और क्लोजिंग रैंक 13863 थी। इस बार भी इसी के आसपास रहने की संभावना है।

जेईई एडवांस्ड के माध्यम से सीएसई यानी कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए कटआफ आमतौर पर अन्य बीटेक शाखाओं की तुलना में अधिक होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार आइएसएम समेत 23 आइआइटी में से किसी एक में सीएसई पाने के लिए 11 हजार से नीचे रैंक होना चाहिए।

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img