Gaya: लूटपाट के दौरान कारोबारी को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा…

गया: बिहार में एक तरफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस भी अपराधियों पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हट रही। एक बार फिर गया पुलिस ने लूटपाट के दौरान एक लहसुन व्यापारी को गोली मारने के आरोप में तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है। Gaya Gaya Gaya Gaya

मामले को लेकर गया सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि 2 दिन पहले बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सिम्वारती क्षेत्र में लहसुन व्यापारी अपनी गाड़ी से टाटा जा रहे थे तभी रास्ते में 6 से अधिक की संख्या में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट करने लगे। इस दौरान जब कारोबारी ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घायल कारोबारी को स्थानीय लोगों की मदद से मगध मेडिकल ओक्ल्लेगे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – CM ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का लिया जायजा, विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग भी की जाएगी प्रदर्शित…

मामले में पुलिस ने घटना के तुरंत बाद छानबीन शुरू कर दी और घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और 11 कारतूस बरामद किया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Teacher अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएँगे तो…, बेगूसराय में DEO ने…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

El Nino Alert: 2026-27 में गर्म सर्दी का खतरा, गेहूं समेत...

2026-27 में बहुत मजबूत El Nino की संभावना से भारत की रबी फसलों पर मौसम का असर पड़ सकता है। गेहूं, दलहन और तिलहन...

SIR 2026 Jharkhand: कल खत्म हो रही SIR की डेडलाइन, वोटर...

SIR 2026 Jharkhand, धनबाद: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने पर आपत्ति...

Bihar Government School Education: अब सरकारी स्कूलों में ऐसे होगी पढ़ाई!...

Bihar Government School Education: बिहार में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य...