Best GPS in Jharkhand
Advertisment

India Alliance की बिहार में हार के लिए पप्पू यादव ने तेजस्वी को ठहराया जिम्मेवार, कहा…

मुजफ्फरपुर: India Alliance – पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद एक तरफ पप्पू यादव क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की जनता को बेहतर व्यवस्थाएं देने की कवायद में जुट गए हैं तो दूसरी तरफ वे लगातार राजद पर हमलावर भी हैं। पप्पू यादव ने एक बार फिर राजद के नेता तेजस्वी यादव पर हमला किया और कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की खराब प्रदर्शन के लिए तेजस्वी जिम्मेवार हैं।

India Alliance –

उन्होंने कहा कि अगर बिहार के युवराज के अंदर अहंकार नहीं होता तो हम बिहार में कम से कम 25 सीटें जीतते। दरअसल पप्पू यादव मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे जहां उन्होंने कहा कि वे लालू यादव का सम्मान करते हैं लेकिन तेजस्वी के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा अलग है। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव अपना अहंकार नहीं दिखाते तो आज हम बिहार में कम से कम 25 सीटें जीतते और राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते।

India Alliance –

उन्होंने कहा कि मेरा मुख्य मकसद है पूर्णिया और सीमांचल की जनता का सेवा करना और बिहार में कांग्रेस को पुनर्स्थापित करना। वहीं पप्पू यादव ने एनडीए में शामिल होने के सवाल पर कहा कि मैंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में बिहार की विकास के लिए किया था। मैं बिहार में कांग्रेस को मजबूत करूँगा और चाहूंगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़े।

Modi Cabinet में बिहार से हो सकते हैं 10 मंत्री, देखें संभावित नाम

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: पुरानी रंजिश या कुछ और? जगजीवन...

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार को 24 साल के एक युवक की...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...