2 लाख का इनामी मोस्टवांटेड अपराधी को जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने कई कांडों के फरार कुख्यात अपराधी अमिताभ रंजन उर्फ पप्पू शर्मा को हथियार और कारतूस के साथ घर दबोचा है। पुलिस के द्वारा इस अपराधी पर दो लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। दरअसल, जहानाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिलती की परसबीघा थाना क्षेत्र के सेंधवा गांव निवासी दो लाख का इनामी कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा अपने गांव आया हुआ है।

टीम बनाकर की गई छापेमारी 

सूचना के उपरांत जहानाबाद पुलिस से टीम बनाकर उस गांव स्थित उसके घर में छापेमारी की गई तो अपराधी पप्पू शर्मा और उसकी परिजनों के द्वारा पुलिस पर हमला किया गया लेकिन पुलिस के सामने उन लोगों की एक नहीं चली। पुलिस ने अपराधी पप्पू शर्मा के साथ-साथ उनके सहयोगी और उनकी पत्नी और पुत्री सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि जहानाबाद पुलिस को काफी लंबे समय से इस कुख्यात अपराधी की तलाश थी।

गिरफ्तार अपराधी बिहार और झारखंड का मोस्टवांटेड है – एसपी

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इसकी गिरफ्तारी की गई है। इस अपराधी के पास से एक रेगुलर राइफल, एक देशी पिस्तौल, 56 जिंदा कारतूस और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बिहार और झारखंड का मोस्टवांटेड है। यह शातिर अपराधी पुलिस से बचने के लिए अपने आप को मृत घोषित कर चुका था। फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पुलिस इसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी जिसके कारण इसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई है।

यह भी पढ़े : बिहार STF की कार्रवाई जारी, 2 लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...